Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 20
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»आर्ट एंड कल्चर

    गोवा में सफलतापूर्वक संपन्‍न हुआ बिहार महोत्‍सव 2018

    By November 24, 2018 आर्ट एंड कल्चर No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 599

    राज्‍यपाल मृदुला सिन्‍हा ने राजभवन में किया बिहार के कलाकारों का सम्‍मान

    गोवा/पटना, 24 नवंबर 2018: कला, संस्‍कृति एवं युवा विभाग, बिहार और कला संस्कृति निदेशालय, गोवा के तत्‍वावधान में गोवा की सांस्कृतिक राजधानी माने जाने वाले फोंडा के राजीव गांधी कला केन्द्र में बिहार महोत्‍सव 2018 का सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस दौरान गोवा की महामहिम राज्‍यपाल श्रीमती मृदुला सिन्‍हा ने बिहार के कला, संस्‍कृति एवं युवा विभाग के मंत्री कृष्‍ण कुमार ऋषि समेत बिहार से आये सभी कलाकारों को राजभवन में आमंत्रित किया और उन्‍हें सम्‍मानित किया। बाद में ऋषि ने बिहार महोत्‍सव के सफल आयोजन के लिए महामहिम राज्‍यपाल, कला संस्‍कृति निदेशालय, गोवा, मिथिला समाज, छठ पूजा समिति और गोवा के लोगों का आभार व्‍यक्‍त किया। उन्‍होंने कहा कि गोवा में बिहार महोत्‍सव के सफल आयोजन में इन सबों का सार्थक सहयोग मिला। यहां लोगों ने अतिथि देवो भव: परंपरा के साथ हमारा सत्‍कार किया। महोत्‍सव में दोनों राज्‍यों के लोगों की सहभागिता देखने को मिली।

    उधर, तीन दिवसीय बिहार महोत्‍सव के अंतिम दिन समापन समारोह से पहले कलाकारों ने अपनी कला के जरिये बिहार को गोवा में प्रस्‍तुत किया। महोत्‍सव के अंतिम दिन की शुरूआत बिहार संगीत नाटक अकादमी द्वारा बिहार के गौरव गान से हुआ, जिसे महोत्‍सव में आये दर्शकों को खूब पसंद आयी। उसके बाद भिखारी ठाकुर परंपरा की मशहूर भोजपुरी लोक गायिका चंदन तिवारी भोजपुरी लोकगीत प्रस्‍तुत किया, जिस पर खूब तालियां बजीं। उन्‍होंने भोजपुरी में एक से बढ़ कर एक लोकगीत पर लोगों को खूब झूमाया। इसे बाद अनु सिन्‍हा ने उर्वशी नृत्‍य नाटिका की प्रस्‍तुत दी। वंदना ज्‍योर्तिमयी नज्‍म/गजल किया। अमित पासवान लोकगीत और पूर्णिया कला रंग मंच द्वारा रोटी नाटक का मंचन किया गया। कुमारी अभिलाषा ने शास्‍त्रीय गायन किया। रंजना झा मैथिली लोकगीत प्रस्‍तुत किया। दरभंगा के समित मल्लिक ध्रुपद और विश्‍वनाथ शरण सिंह द्वारा नौटंकी नृत्‍य नाटिका की रंगारंग प्रस्‍तुति के साथ बिहार महोत्‍सव 2018 का समापन हो गया।

    समापन समारोह में कला संस्‍कृ‍ति एवं युवा, विभाग के उप सचिव तारानंद वियोगी, बिहार संगीत नाटक अकादमी के सेक्रेटरी विनोद अनुपम,छठ पूजा समिति गोवा के महासचिव सिद्धेश्‍वर नाथ मिश्र और पीआरओ रंजन सिन्‍हा भी मौजूद रहे।

    Keep Reading

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Stunning victory for an Indian short film at the Stuttgart Film Festival.

    स्टटगार्ट फिल्म महोत्सव में भारतीय लघु फिल्म की शानदार जीत

    Firing on students with an AK-47 in Siwan: Policeman suspended; Opposition creates an uproar in Parliament.

    सीवान में AK-47 से छात्रों पर फायरिंग: पुलिसकर्मी निलंबित, विपक्ष का संसद में हंगामा

    Sarnath becomes a UNESCO World Heritage Site! A cultural victory for India.

    सारनाथ बना यूनेस्को विश्व धरोहर! भारत की सांस्कृतिक जीत

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Buzz in the IPO market: Will the public issues of Elevate Campus and Vermora Granito launch next week?

    आईपीओ बाजार में हलचल: एलिवेट कैंपस और वर्मोरा ग्रैनिटो के पब्लिक इश्यू अगले हफ्ते होंगे लॉन्च?

    September 18, 2026
    Grand ceremony in Sarojini Nagar in honor of retired teachers; 12 educators receive special recognition.

    सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में सरोजिनी नगर में भव्य समारोह, 12 गुरुजनों को मिला विशेष आदर

    September 18, 2026

    कंसाई नेरोलैक पेश करते हैं “नूर-ए-कश्मीर”

    September 18, 2026

    AI और ऑटोमेशन : MSMEs के लिए नया आयाम

    September 18, 2026
    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    September 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading