Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 29
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»आर्ट एंड कल्चर

    22 से 24 नवंबर तक गोवा के पौंडा में होगा बिहार महोत्‍सव 2018

    By November 18, 2018 आर्ट एंड कल्चर 2 Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 476

    बिहार की सांस्‍कृतिक विरासत को दर्शायेगा बिहार महोत्‍सव

    पटना, 18 नवंबर 2018: कला, संस्‍कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार एवं कला संस्कृति निदेशालय,गोवा के तत्‍वावधान में आगामी 22 नवंबर से 24 नवंबर तक गोवा के पौंडा में बिहार महोत्‍सव 2018 का आयोजन किया गया है। इस दौरान बिहार की गौरवशाली संस्‍कृति को गोवा की धरती पर दुनिया के सामने प्रस्‍तुत किया जायेगा।

    बता दें कि बिहार की पौराणिक लोकसंस्‍कृति, संगीत, पारंपरिक नृत्‍य आदि को समायोजित करता बिहार महोत्‍सव 2018 बिहार की सांस्‍कृतिक विरासत को दर्शायेगा। इसमें पूरे राज्‍य के कलाकार शामिल होंगे। कला संस्कृति एवं या मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि ने बताया कि गोवा में आयोजित बिहार महोत्सव का उद्घाटन गोवा की राज्यपाल महामहीम डा.मृदुला सिन्हा करेंगी,जबकि बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी एवं गोवा के कला संस्कृति मंत्री श्री गोविंद गावडे  मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे।

    श्री ऋषि ने जानकारी देते हुए कहा कि गोवा में अभी टूरिस्ट सीजन है। इसके अलावा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिल भी चल रहा है, इस अवसर पर बिहार महोत्सव के आयोजन से गोवा के साथ दुनिया भर के लोगों के सामने बिहार की ब्रांडिंग का अवसर हमें मिल सकेगा।

    कला संस्कृति मंत्री ने बताया कि बिहार महोत्‍सव 2018 की शुरूआत 22 नवंबर को पद्मभूषण शारदा सिन्‍हा की शानदार आवाज में लोकगीत के जरिये होगा। इसके बाद बिहार के पारंपरिक लोक नृत्‍य की प्रस्‍तुति लोक कला प्रदर्शन केंद्र, पूर्णिया द्वारा किया जायेगा। वहीं, रजनीश कुमार उप शास्‍त्रीय संगीत, रीता दास सरोद वादन, बेतिया के सुमित आनंद ध्रुपद गायन, बिहार संगीत नाटक अकादमी के द्वारा बिहार गौरव गान और राजीव रंजन कथक नृत्‍य का मनोरम प्रस्‍तुति देंगे।

    उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बिहार के कला भव की झलक दिखायी जाएगी दूसरे दिन 23 नवंबर 2018 को बिहार दर्पण, सुरांगन के जरिये बिहार दर्शन कराया जायेगा। नीतू कुमारी नूतन बिहार की लोकगीत की प्रस्‍तुति देंगी। उसके बाद चर्चित नृत्‍य नाटिका आम्रपाली का मंचन नीलम चौधरी करेंगी। वहीं, राम प्रकाश मिश्र ठुमरी की प्रस्‍तुति देंगे। अमर आनंद, रानी कुमारी और नीतू नवगीत और सत्‍येंद्र कुमार लोकगीत का रंगारंग प्रस्‍तुति देंगे। तो मो. इजराईल पमरिया नृत्‍य और प्रशांत मल्लिक के ध्रुपद गायन के साथ दूसरे दिन का समापन हो जायेगा।

    इसके बाद बिहार महोत्‍सव 2018 के तीसरे और अंतिम दिन की शुरूआत बिहार संगीत नाटक अकादमी द्वारा बिहार के गौरव गान से होगा। उसके बाद भिखारी ठाकुर परंपरा की मशहूर भोजपुरी लोक गायिका चंदन तिवारी भोजपुरी लोकगीत प्रस्‍तुत करेंगी। वहीं, अनु सिन्‍हा उर्वशी नृत्‍य नाटिका प्रस्‍तुत करेंगी। वंदना ज्‍योर्तिमयी नज्‍म/गजल पेश करेंगी। अमित पासवान लोकगीत के जरिये लोगों के समक्ष होंगे। पूर्णिया कला रंग मंच द्वारा रोटी नाटक का मंचन भी होगा। कुमारी अभिलाषा शास्‍त्रीय गायन करेंगी। रंजना झा मैथिली लोकगीत प्रस्‍तुत करेंगी। दरभंगा के समित मल्लिक ध्रुपद और विश्‍वनाथ शरण सिंह द्वारा नौटंकी नृत्‍य नाटिका की रंगारंग प्रस्‍तुति के साथ बिहार महोत्‍सव 2018 का समापन हो जायेगा।

    उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से बिहार की मुकम्मल सांस्कृतिक छवि प्रस्तुत करने की कोशिश की जाएगी।बिहार के खान पान की विशिष्टता, हस्तशिल्प, मिथिला चित्रकला,पहनावे के स्टाल लगाए जा रहे हैं। इस अवसर बिहार ललित कला अकादमी के द्वारा बिहार के विभिन्न शैलियों के साथ समकालीन कला के उत्कृष्ट चित्र प्रदर्शित किए जा रहे हैं।

    #बिहार महोत्‍सव 2018

    Keep Reading

    Scorching heat in Kashi; residents turn to appeasing Lord Indra

    काशी में भीषण गर्मी, इंद्र देव को मनाने उतरे काशीवासी

    Children spread colors in the 'School of Happiness'; block printing activity enhances children's creative skills.

    खुशियों की पाठशाला में रंग बिखेरे बच्चों ने, ब्लॉक प्रिंटिंग एक्टिविटी से निखरा बच्चों का रचनात्मक कौशल

    Devotees throng Khatu Shyam bhajan evening; BJP leader assures women of support

    खाटू श्याम की भजन संध्या में उमड़े भक्त, BJP नेता ने मातृशक्ति को दिया भरोसा

    A Journey of Humanity: 180 Kilometers of Maternal Love—A Mother's Affection from Saharanpur to Jantar Mantar

    इंसानियत का सफर: 180 किलोमीटर की ममता सहारनपुर से जंतर-मंतर तक माँ की मोहब्बत

    The end of a golden chapter of simplicity, impartiality, and socialism

    सादगी, निष्पक्षता और समाजवाद के एक स्वर्णिम अध्याय का अंत

    Young Man Survives Despite a Ruptured Aorta and Multiple Fractures; Doctors Perform a Medical Miracle

    मौत को मात दी: फटी एओर्टा और दर्जनों फ्रैक्चर के बावजूद जिंदा बचा मर्चेंट नेवी अधिकारी

    2 Comments

    1. Jim on November 26, 2018 5:08 pm

      Ahaa, its pleasant discussion regarding this piece of writing here at this webpage, I have read all that,
      so now me also commenting at this place. I am sure this piece of writing has
      touched all the internet users, its really really good post on building up new blog.
      Ahaa, its good dialogue on the topic of this post here at this
      website, I have read all that, so at this time me also commenting at this place.
      http://cspan.co.uk

      Reply
    2. homes for sale on March 17, 2019 2:20 pm

      Hi there Dear, are you genuinely visiting this web site on a regular basis, if so
      then you will definitely obtain fastidious know-how.

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Scorching heat in Kashi; residents turn to appeasing Lord Indra

    काशी में भीषण गर्मी, इंद्र देव को मनाने उतरे काशीवासी

    June 28, 2026
    Children spread colors in the 'School of Happiness'; block printing activity enhances children's creative skills.

    खुशियों की पाठशाला में रंग बिखेरे बच्चों ने, ब्लॉक प्रिंटिंग एक्टिविटी से निखरा बच्चों का रचनात्मक कौशल

    June 28, 2026
    Reel vs. Real: Lives at Stake in the Pursuit of Likes; CM Yogi Pens an Emotional Letter to Children

    योगी सरकार का ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’: युवाओं को मिलेगा हुनर का नया सहारा

    June 28, 2026
    Devotees throng Khatu Shyam bhajan evening; BJP leader assures women of support

    खाटू श्याम की भजन संध्या में उमड़े भक्त, BJP नेता ने मातृशक्ति को दिया भरोसा

    June 28, 2026
    Lashkar-e-Taiba terrorist leader at the funeral of Shoaib Akhtar's brother (Include subhead; ensure no duplication)

    शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी नेता

    June 28, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading