Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 18
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बिहार

    आरक्षण की मांग को लेकर महारैली में दिखा निषाद समाज का दम

    By May 13, 2018 बिहार No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 601

    सन ऑफ़ मल्लाह के नेतृत्व में हजारों युवाओं ने भरी हुंकार

    मुंगेर/पटना, 13 मई। मुंगेर में आज निषाद विकास संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन ऑफ़ मल्लाह मुकेश सहनी के आह्वान पर चिलचिलाती धूप में हजारों की संख्या में निषादों ने मोटर साइकिल महारैली में भाग लेकर निषादों के प्रभाव का एहसास करवाया। रविवार को मुंगेर  में 30-35 हजार से भी ज्यादा बाइक के साथ एक महारैली निकालकर सन ऑफ़ मल्लाह अपनी आरक्षण के लिए निषाद आरक्षण के लिए आंदोलन की विशालता दिखाई। बरियारपुर महदेवा मैदान से पोलो मैदान मुंगेर तक मोटरसाइकिल यात्रा निकाली गई।

    महारैली के दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुआ मुकेश सहनी ने कहा कि एससी/एसटी आरक्षण की मांग को लेकर निषाद विकास संघ आने वाले दिनों में अपना आंदोलन और तेज करेगा। उन्होंने जानकारी दी कि 10 जून को बेगुसराय तथा 1 जुलाई को दरभंगा में भी आरक्षण की मांग को लेकर संघ द्वारा विशाल मोटर साइकिल महारैली निकाली जाएगी। साथ ही संघ द्वारा 25 जुलाई को वीरांगना फूलन देवी के शहादत दिवस के अवसर पर पटना में संघ का ‘महिला पदाधिकारी सम्मलेन’ आयोजित किया जाएगा। पत्रकारों के सवाल के जबाब में उन्होंने कहा कि हमारे लिए NDA, UPA तथा सबके दरवाजे खुले हुए हैं। जो भी पार्टी हमारी विचारधारा के साथ मिलकर हमारे हक़-अधिकार के लिए कार्य करेगा हम उसे साथ गठबंधन कर सकते हैं।

    ज्ञात हो कि विगत 10 मार्च को निषाद विकास संघ के तत्वाधान में बिहार के प्रत्येक जिला मुख्यालय पर आरक्षण के लिए एक साथ धरना-प्रदर्शन किया गया था। साथ ही 11 मार्च को सन ऑफ़ मल्लाह के नेतृत्व में ऐसी ही एक विशाल मोटर साइकिल महारैली मुजफ्फरपुर में निकाली गई थी। तत्पश्चात 8 अप्रैल को मोतिहारी में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विरोध में चीनी बिना चाय मोटर साइकिल महारैली में सन ऑफ मल्लाह ने अपने इरादे साफ़ कर दिए थे।

    सन ऑफ़ मल्लाह का कहना है कि पश्चिम बंगाल तथा दिल्ली जैसे राज्यों में निषाद समाज को आरक्षण प्राप्त है। देश में सबके लिए एक संविधान के अनुसार बिहार में भी निषादों को आरक्षण मिलना चाहिए। अगर किसी कारणवश 2018 के  जून तक निषाद समाज को आरक्षण नहीं मिलता है तो अक्टूबर में पटना के गाँधी मैदान में विशाल जनसभा कर संगठन के द्वारा पार्टी के नाम की घोषणा करेंगे । साथ ही अगले लोकसभा चुनाव में बिहार में सभी 40 सीटों पर अपनी पार्टी के बैनर तले  उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा जाएगा।

    मोटर साइकिल महारैली में संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ राजभूषण चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौहान, प्रदेश युवाध्यक्ष गौतम बिंद, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री दिनेश बिंद, जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार निषाद, निरंजन बिंद, करुणा देवी, दिलीप मंडल, बीरेन्द्र सिंह, डॉ बिपिन भारती, श्रीमती सारिका सुमन सहित संघ के हजारों पदाधिकारी उपस्थित थे।

    #mukesh sahni #san of mallah

    Keep Reading

    Farmers' gathering held in Gokhwal village against forced land acquisition.

    जबरिया हो रहे भूमि अधिग्रहण के खिलाफ गोखवल गाँव में लगी किसान चौपाल

    Tribute and Discussion Session at RLD Headquarters on Munshi Premchand's Birth Anniversary

    मुंशी प्रेमचंद जयंती पर रालोद मुख्यालय में श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी

    Rahul Gandhi's strong support for tribals: Will ensure justice for those displaced by the Ken-Betwa project.

    राहुल गांधी का आदिवासियों को बड़ा समर्थन: केन-बेतवा परियोजना में विस्थापितों को न्याय दिलाएंगे

    Memorandum by the Uttar Pradesh Primary Teachers' Association: District Magistrate confronted over 17-point demands.

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का ज्ञापन: 17 सूत्रीय मांगों पर जिला अधिकारी को घेरा

    Firing on students with an AK-47 in Siwan: Policeman suspended; Opposition creates an uproar in Parliament.

    सीवान में AK-47 से छात्रों पर फायरिंग: पुलिसकर्मी निलंबित, विपक्ष का संसद में हंगामा

    You will feel proud when you look at your reflection in the mirror... You lost your job, but not your principles!

    शीशे में चेहरा देखकर गर्व होगा… नौकरी चली गई, लेकिन सिद्धांत नहीं!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Farmers' gathering held in Gokhwal village against forced land acquisition.

    जबरिया हो रहे भूमि अधिग्रहण के खिलाफ गोखवल गाँव में लगी किसान चौपाल

    August 17, 2026
    Homefoil has launched a new campaign with Kareena Kapoor Khan.

    होमफॉइल ने करीना कपूर खान के साथ नया कैंपेन लॉन्च किया

    August 17, 2026
    Heavy rains in UP cause 11 rivers to swell; roads in Lucknow turn into ponds.

    यूपी में भारी बारिश से 11 नदियां उफान पर, लखनऊ में सड़कें तालाब बनीं

    August 17, 2026
    Fed grain to a peacock, gave fodder to a cow... PM Modi shared a video ahead of the Red Fort event.

    मोर को दाना खिलाया, गाय को चारा दिया… पीएम मोदी ने लाल किले से पहले वीडियो साझा किया

    August 17, 2026
    Shiva will play Aurangzeb in ‘Nissa’, while Hemant Birje will portray Mir Bakshi.

    ‘निस्सा’ में शिवा बनेंगे औरंगजेब, हेमंत बिरजे निभाएंगे मीर बख्श

    August 17, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading