Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»आर्ट एंड कल्चर

    बिहार महोत्‍सव 2020 : फगुआ (होली) के रंग में रंग गए गुजराती-बिहारी

    By February 29, 2020 आर्ट एंड कल्चर No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 724

    गुजरात के अहमदाबाद शहर में कला, संस्‍कृति एवं युवा विभाग, बिहार द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ’बिहार महोत्‍सव’ के दूसरे दिन आज गुजराती – बिहारी फगुआ (होली) के रंग में सराबोर हो गए। वहीं, विभाग के मंत्री श्री प्रमोद कुमार ने टैगोर हॉल परिसर में लगी प्रदर्शनी सह बिक्री केंद्र व आर्ट गैलरी के साथ – साथ बिहारी व्‍यंजनों के 26 स्‍टॉलों पर भम्रण किया और बिहार की अंतरराष्‍ट्रीय प्रसिद्ध व्‍यंजन लिट्टी चोखा का आनंद लिया।

    मौके पर उनके साथ कला, संस्‍कृति एवं युवा विभाग, बिहार के प्रधान सचिव श्री रवि परमार, अपर सचिव सह निदेशक श्री अनिमेष कुमार परासर, विभाग के उपसचिव श्री तारानंद वियोगी, विशेष कार्य पदाधिकारी सुनील कुमार वर्मा, अभिजीत और पीआरओ रंजन सिन्‍हा मौजूद रहे।

    इस दौरान मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि गुजरात में बिहार की कला संस्कृति को एक बड़ा मंच प्रदान करने के लिए गुजरात सरकार और खेलकूद, युवा एवं सांस्कृतिक प्रवृत्ति विभाग, गुजरात को धन्यवाद। यह आयोजन बिहार राज्‍य की समृद्ध सांस्‍कृतिक विरासत और पूरे देश में एक मजबूत सांस्‍कृतिक जीवंतता का साक्ष्‍य है।

    उन्‍होंने कहा कि इस मंच से जहां बिहार के विशिष्ट संस्कृति सांस्कृतिक कला रूपों प्रदर्शन हो रहा है, वहीं दूसरी और गुजरात के प्रसिद्ध लोक गायकी एवं नृत्य भंगिमाओं की प्रस्‍तुति हो रही है। साथ ही लोग इस परिसर में लगे स्‍टॉल्‍स के माध्‍यम से बिहार के आर्ट एंड क्राफ्ट के साथ व्‍यंजनों से भी परिचित हो रहे हैं, जो इस आयोजन के पीछे बिहार सरकार का मकसद है। बिहार के मुख्‍यमंत्री श्री नीतीश कुमार और उपमुख्‍यमंत्री श्री सुशील कुमार मोदी के नेतृत्‍व में एनडीए की सरकार बिहार की कला, संस्‍कृति और समृद्ध विरासत को दुनिया के समक्ष लाने और उन्‍हें संरक्षित करने के लिए तत्‍पर है।

    उधर, महोत्‍सव के दूसरे दिन श्री सत्‍येंद्र कुमार ‘संगीत’ का लोक गायन प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहा। उन्‍होंने अपने गायन की शुरूआत बिहार गौरव गीत ‘वाल्मिकी ने रची रामायण / लव – कुश को जाने संसार, ये है मेरा बिहार’ से की, जिसने बिहार के ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्‍य से रूबरू करवाया। इसके बाद उन्‍होंने सुप्रसिद्धि मैथिली गीत ‘जेहने किशोरी मोरी-तेहने किशोर तोरी / विध्‍ना लगावेला जोड़ी’ गया। फिर उन्‍होंने भोजपुरी में पूरवी की प्रस्‍तुति दी, जिसके बोले थे – ‘अंगूरी में डसले बिया नगिनाया’ और अंत में ‘बाबू कुंवर सिंह, तेगवा बहादुर व उड़े ला रंग गुलाल’ गाकर दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों का मनमो‍ह लिया।

    इससे पहले आज के सांस्‍कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत श्रीमती कुमुद झा दीवान की ठुमरी गायन से हुई, जिसका भरपूर लुत्‍फ टैगोर हॉल के ऑडिटोरियम में उपस्थित दर्शकों ने उठाया। फिर गुजराती भाषा में भी एक भव्‍य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही निर्माण कला मंच के द्वारा प्रस्‍तुत विदेसिया नाटक नाटक पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। कल 01 मार्च को बिहार महोत्‍सव का समापन समारोह आयोजित होगा, उसके पहले मैथिली ठाकुर का गायन, गुजराती भाषा में कार्यक्रम, रिदम ऑफ बिहार की प्रस्‍तुति और प्रियंका कुमारी का गायन प्रस्‍तु‍त किया जायेगा।

    #बिहार महोत्‍सव

    Keep Reading

    Dr. Hariom Registers His Home on the 'Swagana' Portal; Complete Your Appeal by May 21.

    डॉ. हरिओम ने किया स्वगणना पोर्टल पर घर का रजिस्ट्रेशन, 21 मई तक पूरा करें अपील

    Orange Alert for Severe Heat in UP; Yogi Says: Administration Must Remain on High Alert

    यूपी में भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट, योगी बोले – प्रशासन अलर्ट मोड पर रहे

    Two High-Profile Incidents in Uttar Pradesh: Beheaded Body and Burning Bus

    उत्तर प्रदेश में दो हाई प्रोफाइल घटनाएं: सिर कटी लाश और जलती बस

    Does the government not want the youth to pursue their studies? Storyteller Aniruddhacharya launches a scathing attack over the NEET paper leak.

    सरकार युवाओं को पढ़ने नहीं देना चाहती? कथावाचक अनिरुद्धचार्य का NEET लीक पर तीखा हमला

    Premature Death—Gleefully Mocking Road Accidents—and Our Collective Consciousness!

    सड़क हादसों पर अट्टाहस करती अकाल मृत्यु और हमारी सामूहिक चेतना!

    Mother Poorvi Devi fulfills everyone's wishes.

    सबकी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं माँ पूर्वी देवी

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A Golden Opportunity for a Job at Maruti Suzuki! Major Campus Placement Drive in Lucknow on May 21–22.

    मारुति सुजुकी में नौकरी का सुनहरा मौका! 21-22 मई को लखनऊ में बड़ा कैंपस प्लेसमेंट

    May 19, 2026
    Dr. Hariom Registers His Home on the 'Swagana' Portal; Complete Your Appeal by May 21.

    डॉ. हरिओम ने किया स्वगणना पोर्टल पर घर का रजिस्ट्रेशन, 21 मई तक पूरा करें अपील

    May 19, 2026
    Orange Alert for Severe Heat in UP; Yogi Says: Administration Must Remain on High Alert

    यूपी में भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट, योगी बोले – प्रशासन अलर्ट मोड पर रहे

    May 19, 2026
    Ceasefire Dispute: US Tightens the Squeeze on Iran! 31 Oil Tankers Turned Away; Oil Exports Halted Due to Blockade.

    अमेरिका-ईरान शांति के लिए 5 सख्त शर्तें: कोई मुआवजा नहीं, यूरेनियम सौंपो

    May 19, 2026
    Two High-Profile Incidents in Uttar Pradesh: Beheaded Body and Burning Bus

    उत्तर प्रदेश में दो हाई प्रोफाइल घटनाएं: सिर कटी लाश और जलती बस

    May 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading