पटना, 01 मार्च 2019: राजधानी पटना के दारोगा राय प्रसाद सभागार में आज अहीर जगाओ, अहीर रेजिमेंट बनाओ राष्ट्रीय अधिवेशन सह यादव होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन बांका के सांसद सह राजद नेता जय प्रकाश नारायण यादव ने किया और मुख्य अतिथि के रूप में विजेंद्र यादव मौजूद रहे। अध्यक्षता अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता मदन मोहन यादव ने की। इस दौरान अहीर रेजिमेंट बनाने का मुद्दा जोर शोर से उठा।
सभा को संबोधित करते हुए विजेंद्र यादव ने कहा कि अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा देश के 26 करोड़ यदुवंशी समाज का नेतृत्व करती है। यादव हल और हाथियार का द्योतक रहा है। देश की रक्षा के लिए आजादी और उसके पूर्व भी अहीर समाज का योगदान बहुत बड़ा रहा है। इतिहास इसका गवाह है। हला चाहे 1962 का रेजांगला युद्ध, मुंबई का ताज होटल, संसद भवन हमला, कारगिल युद्ध, सर्जिक स्ट्राइक तक में यादवों का बलिदान और योगदान रहा है। इसके बावजूद भी अब तक अहीर रेजिमेंट का गठन नहीं किया गया है।






