पार्टी अध्यक्ष की उपस्थिति में अपने समर्थकों के साथ ग्रहण की वीआईपी की सदस्यता
पटना, 06 दिसंबर 2019: लोक जनशक्ति पार्टी की पूर्व महिला प्रदेश अध्यक्ष नीलम सिन्हा अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ विकासशील इंसान पार्टी में शामिल हुई. शुक्रवार को वीआईपी कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ‘सन ऑफ़ मल्लाह’ मुकेश की उपस्थिति में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.
इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में मुकेश सहनी ने नीलम सिन्हा का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि बिहार में वीआईपी का राजनीतिक हस्तक्षेप लगातार बढ़ रहा है. समाज के हर क्षेत्र से लोग हमारी विचारधारा तथा लड़ाई से जुड़कर इसे मजबूती प्रदान कर रहे हैं. नीलम सिन्हा के पार्टी में शामिल होने से पार्टी मजबूत हुई है तथा हमारी महिला शक्ति सुदृढ़ हुई है.






