Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 4
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»फिल्म

    शाहरुख़ से पहले भी कई बन चुके बौने!

    By February 13, 2018 फिल्म No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 713
    हेमंत पाल
    शाहरुख़ खान की आने वाली फिल्म ‘जीरो’ का एक टीजर सामने आया, जिसमे शाहरुख़ को बौना बताया गया। टीजर बेहद दिलचस्प है और उत्सुकता जगाता है। क्योंकि, शाहरुख़ जैसा रोमांटिक इमेज वाला कोई एक्टर बौने का किरदार करने को राजी हो जाए तो आश्चर्य होना स्वाभाविक है। शाहरुख़ की इमेज एक लवर बॉय की रही है। फिर भी वे समय-समय पर कुछ अलग करने की कोशिश करते रहते हैं। फिलहाल वे बौना बनकर कुछ नया करने के मूड में हैं। लेकिन, इस फिल्म में एक बौने शाहरुख़ के साथ दो हीरोइनों का होना कुछ सोचने पर मजबूर करता है।
    शाहरुख का ये किरदार टीवी सीरीज ‘गेम्‍स ऑफ थ्रोन्‍स’ के किरदार ट‍ीरियन लेनिस्‍टर से प्रभावित है। ये कैरेक्‍टर बौना होते हुए भी खुश और जिंदादिल इंसान है। ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ में टीरियन लेनिस्टर का किरदार पीटर डिंकलेज ने निभाया हैं और वे इस सीरीज के चर्चित कैरेक्टर्स में से एक है। वास्तविकता में भी उनका कद काफी छोटा है। वे हॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। अभी ये खबर उजागर नहीं हुई कि इसमें सिर्फ बौना शाहरुख़ ही नहीं हैं! एक सामान्य कद वाला शाहरुख़ भी है। यानी शाहरुख़ डबल रोल में हैं। ‘जीरो’ में सामान्य कद वाला शाहरुख का किरदार अनुष्का से रोमांस लड़ाएगा और बौना शाहरुख़  कैटरीना कैफ के अपोजिट दिखाई देगा। इससे पहले भी शाहरुख ने डुप्लीकेट, पहेली, डॉन, रा-वन और फैन्स में डबल रोल निभाए हैं।
        कहा जा रहा है कि शाहरुख के चेहरे को किसी बौने कलाकार के शरीर पर सुपरइंपोज करके नहीं फिल्माया जाएगा। बल्कि इसके लिए ‘फोर्स्ड पर्सस्पेक्टिव’ तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसमें ‘ऑप्टिकल इल्यूजन’ की मदद से किसी ऑबजेक्ट को छोटा, बड़ा, दूर या पास दिखाया जाता है। इसी तकनीक का इस्तेमाल कर शाहरुख को उनके आस-पास की चीजों के मुकाबले छोटा करके दिखाया जाएगा।
       साउथ की फिल्मों के जाने-माने स्टार कमल हासन ने भी अपने करियर में कई असाधारण रोल किए हैं। फिल्म पुष्पक, सदमा, दसावतारम, इंडियन और चाची 420 में वे अलग-अलग मेकअप में दिखाई दिए थे। ‘अपूर्वा सगोधरगल’ में कमल हसन ने एक ही शक्ल वाले आदमी के तीन रोल किए थे। जिनमें एक मसखरा था जो कि बौना होता है और सरकस में काम करता है। शेष दोनों किरदारों में उन्होंने पुलिस और मकैनिक का रोल किया था। जबकि, हिंदी फिल्म ‘अप्पू राजा’ में भी कमल हसन ने बौने का किरदार निभाकर दर्शकों का चौंकाया था। इमरान हाशमी भी एक फिल्म में बौना किरदार निभाने वाले थे, पर निखिल आडवाणी के प्रोडक्शन में बनने वाली इस फिल्म को फिलहाल ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। फिल्म में इमरान बौने विलेन बने थे।
      राजकपूर ने भी ‘मेरा नाम जोकर’ में एक बौने जोकर का रोल किया था। लेकिन, उस समय की तकनीक के मुताबिक वे परदे पर बौना नहीं दिख सके, लेकिन कहानी में वो रोल एक बौने किरदार का ही था, जिसे राजकपूर ने अपने ओरिजनल कद से ही निभाया! अनुपम खेर ने ‘जान-ए-मन’ में बौने का किरदार निभाया जो उनका चर्चित रोल रहा! जॉनी लीवर ने ‘आशिक’ में बौने आदमी का रोल किया था। अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर ने भी ‘अजूबा’ में कुछ देर के लिए बौनों का किरदार अदा किया था।
      शाहरुख़ खान को लेकर ‘जीरो’ बना रहे आनंद एल रॉय के बारे में पहले खबर आई थी कि बौने किरदार को लेकर बनने वाली उनकी फिल्म में सलमान खान काम करने वाले हैं। सलमान को फिल्म की कहानी पसंद आने तक की चर्चा थी। लेकिन, बाद में सलमान ने इस फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया। अभी ये नहीं कहा जा सकता कि ‘जीरो’ वही फिल्म है या ये कोई नई कहानी है! क्योंकि, पहले आनंद एल राय के बारे में चर्चा थी कि वे ‘बंधुआ’ नाम से एक फिल्म बनाने जा रहे हैं जिसमे शाहरुख खान बौने के रोल में दिखाई देंगे, ये फिल्म की कहानी स्त्री-पुरुष के संबंधों पर थी। 
    .साभार

    Keep Reading

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    Hanuman Ansh beats ‘Toxic’

    हनुमान अंश ने ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Krishna Gautam reveals secrets from the set of the horror film ‘12 O’Clock’

    कृष्णा गौतम ने खोला हॉरर फिल्म ‘12 O’Clock’ सेट का राज

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Women's hospital to open soon in Tikvapur; auditorium to be built.

    टिकवांपुर जल्द खुलेगा महिला अस्पताल, बनेगा प्रेक्षागृह

    October 3, 2026

    Razorpay के व्यापारी अब बिना कार्ड विवरण दर्ज किए और OTP का इंतज़ार किए ऑनलाइन व स्टोर में Apple Pay स्वीकार कर सकते हैं

    October 1, 2026
    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    October 1, 2026
    Aman Sehrawat Receives Major Brand Recognition After Winning Olympic Bronze

    ओलंपिक कांस्य के बाद अमन सहरावत को मिला बड़ा ब्रांड सम्मान

    October 1, 2026
    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    October 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading