Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    सोशल मीडिया ने दी भ्रष्टाचार के खिलाफ युवाओं को बोलने की आजादी

    By August 17, 2018 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    imaging:shagunnewsindia.com
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 652

    युवावस्था जिंदगी का एक ऐसा पड़ाव होता है जहां आजादी की जरूरत सबसे ज्यादा महसूस होती है। हमारे पूर्वजों ने कठिन संघर्ष के बाद जब हमें स्वतंत्रता दिलायी थी, तब उनके लिए आजादी के बुनियादी मायने अलग थे, लेकिन आजादी के बाद आज हमारे पास विचारों के आदान- प्रदान से लेकर तकनीक, शिक्षा, संसाधन, विज्ञान, परिधान हर तरह की आजादी है। ऐसे में जानना जरूरी है कि आज के युवाओं के लिए आजादी के क्या मायने हैं?

    अक्सर लोगों को लगता है कि किशोरों के लिए स्वतंत्रता दिवस का मतलब ध्वजारोहण, स्कूल-कॉलेज के फंक्शन, एक दिन की छुट्टी, टीवी-एफएम पर देशभक्ति के गाने सुनना, फेसबुक और वाट्सएप पर मैसेज पोस्ट करने तक ही सीमित है। आजादी को लेकर इस पीढ़ी का अंदाज भले ही अलग नजर आता हो, लेकिन एक सच यह भी है कि आज के युवा अपनी आजादी और अधिकारों का इस्तेमाल नये भारत के निर्माण के लिए भी कर रहे हैं।

    ऑनलाइन इंडिपेंडेंसी
    इंटरनेट अफेक्शन में बसनेवाले युवाओं के लिए आज विचारों की स्वतंत्रता काफी मायने रखती है। वे खुल कर हर अपने विचारों को साझा करते हैं। अपने विचारों, अधिकारों को लेकर युवाओं की एकजुटता 2011 में अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के दौरान दिखी थी, जब वे खुलकर सोशल नेटवर्किग साइट्स पर भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलते और अन्ना का समर्थन करते नजर आये।

    सोशल मीडिया ने आंदोलन को जनआंदोलन का रूप दिया। हाल में नेट न्यूट्रेलिटी मामले पर कड़ा विरोध जताया। युवाओं का मत है कि जैसे मोबाइल नेटवर्क कंपनी यह तय नहीं कर सकती कि आप किसे कॉल कर सकते हैं और किसे नहीं, वैसे ही इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर को भी ऑनलाइन अभिव्यक्ति को सीमा में नहीं बांधना चाहिए।

    काम करने की आजादी

    आज के युवा माता-पिता के सपनों के बजाय खुद के सपने देखने और उन्हें पूरा करने का हौसला रखते हैं। वे आर्थिक रूप से सक्षम होना चाहते हैं। वे पारंपरिक सरकारी नौकरियों के बजाय ऐसी नौकरियों को तरजीह दे रहे हैं, जहां उन्हें बेहतरीन पैकेज के साथ काम करने की आजादी भी मिले।

    जीवनसाथी चुनने की आजादी

    आज के युवा घरवालों के बजाय अपनी पसंद के लाइफ पार्टनर को चुनने को प्राथमिकता दे रहे हैं। जाति, धर्म, समाज जैसे बंधन में बंधने को वे तैयार नहीं हैं। इसके कई सकारात्मक परिणाम इंटरकास्ट मैरिज के बढ़ते ग्राफ, दहेज मामलों में कमी आदि के रूप में सामने भी आ रहे हैं। हाल ही में हरियाणा के सतरोल खाप पंचायत ने अपने क्षेत्र में 36 अलग-अलग जातियों के लोगों के आपस में शादी करने पर से प्रतिबंध को समाप्त कर दिया है. हरियाणा जैसे राज्य में यह एक बड़ा बदलाव है।

    कुछ उठाते हैं गलत फायदा

    • एक ओर जहां युवा आजादी का इस्तेमाल अपनी और देश की तरक्की के लिए के लिए करते हैं, वहीं कुछ मौज-मस्ती, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने या नशे के लिए अपनी आजादी का इस्तेमाल करते हैं।
    • कुछ यह भी मानते हैं कि अगर आजादी को नियमों में बांध दिया जाये तो वह आजादी कहां रही। साल की शुरुआत में फ्रांस के अखबार शार्ली एब्दो के ऑफिस में हुए आतंकी हमले के बाद अभिव्यक्ति की आजादी की सीमा को लेकर सारी दुनिया में बहस तेज हो गयी।
    • कई लोगों ने इस बात का समर्थन किया कि अभिव्यक्ति की आजादी उसी सीमा तक सही है जब तक यह किसी संप्रदाय विशेष को उकसाने या अपमानित करने का कार्य न करे। हालांकि हमले को लेकर हर किसी ने शार्ली एब्दो के साथ एकजुटता दिखायी और इसकी चौतरफा निंदा हुई।

    Keep Reading

    Bulletproof Glass for Artists: A Serious Question Regarding Law and Order

    कलाकारों का बुलेटप्रूफ कांच: कानून-व्यवस्था पर एक गंभीर सवाल

    Procession: People remained immersed in devotion to Lord Chitragupta

    शोभायात्रा : भगवान चित्रगुप्त की भक्ति में लीन रहे लोग

    Electricity employees prepare for *satyagraha* (protest); 78,000 contractual workers raise a major demand.

    बिजली कर्मचारी सत्याग्रह की तैयारी, 78 हजार संविदा कर्मियों की बड़ी मांग

    Rama Ekadashi 2026: A Sacred Day, Infinite Merit

    रामा एकादशी 2026 : पावन एक दिन, अनंत पुण्य

    Satkhanda Mahal: The royal building where no one ever stayed

    सतखंडा महल: वह शाही इमारत जहाँ कभी कोई नहीं रुका

    Rahul Gandhi launches a sharp attack at the Ramlila Maidan rally, says: ‘Modi cannot go anywhere’

    रामलीला मैदान की रैली में राहुल गांधी का तीखा हमला, बोले : ‘मोदी कहीं नहीं जा सकते’

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bulletproof Glass for Artists: A Serious Question Regarding Law and Order

    कलाकारों का बुलेटप्रूफ कांच: कानून-व्यवस्था पर एक गंभीर सवाल

    November 2, 2026
    Sai Pallavi in ​​a new avatar—donning a khaki uniform, she’s set to bring the thrill as she fights for justice in ‘Om: Chapter 1’!

    खाकी वर्दी में साई पल्लवी का नया अंदाज, ‘ओम: चैप्टर 1’ में न्याय की जंग से बढ़ेगा रोमांच!

    November 1, 2026
    Procession: People remained immersed in devotion to Lord Chitragupta

    शोभायात्रा : भगवान चित्रगुप्त की भक्ति में लीन रहे लोग

    November 1, 2026
    Electricity employees prepare for *satyagraha* (protest); 78,000 contractual workers raise a major demand.

    बिजली कर्मचारी सत्याग्रह की तैयारी, 78 हजार संविदा कर्मियों की बड़ी मांग

    November 1, 2026
    Rama Ekadashi 2026: A Sacred Day, Infinite Merit

    रामा एकादशी 2026 : पावन एक दिन, अनंत पुण्य

    November 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading