Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 8
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    महात्मा गाँधी व्यक्ति नहीं विचार थे

    By October 2, 2019 Hot issue No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 502

    डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    भारत का संतुलित विकास गांधीवादी चिंतन व अर्थ व्यवस्था से हो सकता है। पाश्चात्य विचारों से केवल शहरों का विकास हो सकता है। यह विकास अनेक प्राकृतिक व सामाजिक समस्याओं को जन्म दे रहा है। गांवों से पलायन हो रहा है, बेरोजगारी बढ़ रही है। महात्मा गांधी दूरदर्शी थे। उन्होंने इन विसंगतियों को पहले ही देख लिया था। इससे बचने के सुझाव उन्होंने अपने आर्थिक चिंतन में दिए थे। यह आज भी प्रासंगिक है।

    महात्मा गांधी भारत की आत्मा को पहचानते थे। इसीलिए उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में देश के आमजन को भी शामिल किया। यही विचार उनके आर्थिक चिंतन में झलकता है। उनका कहना था को वास्तविक भारत गांवों में निवास करता है। गांवों और कृषि के विकास के बिना भारत की उन्नति नहीं हो सकती। इसके लिए कृषि और ग्रामीण कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देना होगा। कृषि को लाभप्रद बनाने का प्रयास करना होगा। महात्मा गांधी को समझने के लिए आस्था का धरातल होना चाहिए।

    उन्हें किसी एक परिधि में सीमित नहीं किया जा सकता। वह व्यक्ति नहीं विचार थे, उनके पास कोई संवैधानिक पद कभी नहीं रहा, फिर भी वह संस्था के रूप में थे। आजीवन राष्ट्र और समाज के कल्याण हेतु दौड़ते रहे, चलते रहे, लेकिन सत्ता का अवसर आया तो उससे स्वेच्छा से दूर चले गए। किंग मेकर की भूमिका में थे, लेकिन स्वयं किंग बनने की कोई आकांक्षा नहीं थी। सब कुछ होते हुए अभाव में रहना स्वीकार किया। पश्चिमी उपभोक्तावाद ने समाज को बहुत नुकसान पहुंचाया है। इसमें व्यक्ति को केवल उपभोक्ता मान लिया गया है। वह सिटीजन नहीं कंज्यूमर मात्र रह गया है। उसी के अनुसार उसे प्रस्तुत किया जा रहा है। अब तो हमारे त्योहारों को भी उपभोक्तावादी संस्कृति के हवाले कर दिया गया है। त्योहारों को बाजार से जोड़ दिया गया है।

    महात्मा गांधी ने पूरे राष्ट्र को एक सूत्र में बांधा था। महात्मा गांधी ने लोक समन्वय का कार्य किया। उनके नेतृत्व में चंपारण पहला ऐसा ज़नान्दोलन का नेतृत्व किया। जिसमें गुलाम भारत का जनसामान्य सहभागी बना। उनके पहले कांग्रेस में गरमदल, नरमदल था, गोखले और तिलक का टकराव था, राष्ट्रवाद और उदारवाद की विचार था। गांधी ने सभी के बीच समन्वय किया। वह जनता के बीच घूमते लगे, इसी के अनुरूप उनका जीवन बदलने लगा। सूट, कोट पेंट पहनने वाले गांधी गुजराती पहनावा पहनने लगे, जनता के बीच चलते रहे, गरीबी दिखी तो उन्होंने गुजराती पहनावा भी छोड़ दिया। कम वस्त्रों में रहना स्वीकार किया।

    उड़ीसा में गांधी जी गए थे। वहां उनकी सभा होनी थी। उसी समय कस्तूरबा एक गांव में गईं। वहां सभी घरों में ताला लगा था। एक घर खुला मिला। वहां एक महिला मिली। कस्तूरबा ने पूंछा तुम गांधी की सभा मे क्यों नहीं गई। वह बोली इस घर मे तीन महिला है, लेकिन धोती मात्र एक है। इसलिए उनमें से एक ही महिला एक बार में घर से बाहर निकलती है। कस्तूरबा वापस लौटी। उन्होंने यह बात गांधी को बताई। गांधी यह सुनकर व्यथित हुए। रात भर सो नहीं सके। सुबह देर तक उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला, लोग इंतजार करने लगे। गांधी जब बाहर निकले तो उनके वस्त्र अलग थे। एक धोती ही वह पहने थे, घुटने तक, उसी को ओढ़े थे। उन्होंने कहा कि जब तक देश के सभी लोगों को पहनने के लिए वस्त्र नहीं मिल जाते तब तक उन्हें भी पूरे वस्त्र पहनने का नैतिक अधिकार नहीं है।

    Keep Reading

    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    कैथल में जयमाला पर रील का बवाल: दुल्हन डांस में व्यस्त, बारात बिना शादी लौटी

    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    योगी सरकार का दीपावली तोहफा: राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63% हुआ

    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    सूर्यकुमार यादव की बेटी ने पीएम मोदी से मुलाकात में जीता दिल, सहज अंदाज की हो रही चर्चा

    अवध में श्रीराम के आगमन का पर्व नहीं है ये दीपोत्सव!

    इंस्पेक्टर के बंद घर में चोरों का दुस्साहस: जेवर-नकदी लूटे, महंगी शराब गटककर पार्टी मनाई

    रामनगरी के दीपोत्सव की भव्यता पर टिकी निगाहें, 10वें आयोजन को यादगार बनाने की तैयारी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    कैथल में जयमाला पर रील का बवाल: दुल्हन डांस में व्यस्त, बारात बिना शादी लौटी

    November 8, 2026
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    योगी सरकार का दीपावली तोहफा: राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63% हुआ

    November 7, 2026
    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    वीसीआर: वो जादुई डिब्बा जिसने 90 के दशक की शादियों को बना दिया था महापर्व

    November 7, 2026
    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    सूर्यकुमार यादव की बेटी ने पीएम मोदी से मुलाकात में जीता दिल, सहज अंदाज की हो रही चर्चा

    November 7, 2026

    अवध में श्रीराम के आगमन का पर्व नहीं है ये दीपोत्सव!

    November 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading