Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    सिर चढ़कर बोलता फुटबाल का जूनून

    By June 30, 2018 Current Issues No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 784
    जी क़े चक्रवर्ती
    हमारे मानवीय सभ्यता की शुरुआत से ही समाज में खेलों की एक अलग ही पहचान रही है। सम्पूर्ण विश्व मे अलग-अलग देशों के कोनों में अलग-अलग खेलों का जन्म हुआ। जहां तक हम फुटबाल की बात करें तो फीफा ने माना है कि फुटबॉल की शुरुआत तीसरी और दूसरी सदी ईसापूर्व के बीच चीन में हुई थी। वहां इसका नाम शूजू या त्शू चू हुआ करता था। इस खेल में हाथों का इस्तेमाल किए बिना बॉल को सिर्फ पैरों के पंजों और ठोकरों से मारते हुए खेला जाता था।
      आधुनिक फुटबॉल को इंग्लैंड में द फुटबॉल एसोसिएशन (फुटबॉल संघ) के गठन के साथ कूटबद्ध किया गया और जिसके अंतर्गत बने वर्ष1863 में लॉज़ ऑफ द गेम (खेल के कानून एवंम नियम) के आधार पर ही आज फुटबॉल खेली जाती है। अंतरराष्ट्रीय आधार पर फुटबॉल का नियंत्रण Fédération International de Football Association (फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन) या एसोसिएशन फुटबॉल का अंतरराष्ट्रीय महासंघ जिसे संक्षेप में FIFA या फीफा कहा जाता द्वारा किया जाता है। फुटबॉल की सबसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय एवं लोकप्रिय प्रतियोगिता फीफा विश्व कप है। फुट जिसका आयोजन प्रत्येक चौथे वर्ष किया जाता है। इस प्रतियोगिता को व्यापक रूप से पूरे विश्व में देखा जाता है।
       फुटबॉल का जुनून भी लोगों के सिर पर उसी तरह चढ़ा हुआ है जैसे क्रिकेट का। लेकिन फुटबॉल को दुनिया मेें लोकप्रिय करने के लिए अहम भूमिका पुराने खिलाडिय़ों में सर्वप्रथम किनका नाम लिया जाता है फुटबॉल की दुनिया में एक लाजवाब टैलेंट ने इस खेल में सर्वप्रथम दस्तक दी वोह हैं 17 वर्ष के पेले और उनकी बदौलत ही फुटबाल टीम जो ब्राजील का नाम दुनिया के नक्शे में उभरकर सबके सामने आई।
     इस टूर्नामेंट की महत्ता का अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि चार बार की चैंपियन इटली, तीन बार की फाइनलिस्ट नीदरलैंड, कोपा अमेरिका कप की चैंपियन चिली और हाल में फ्रांस जैसी दिग्गज टीम से बराबरी पर खेलने वाली अमेरिकी टीम क्वॅालीफाई ही नहीं कर पाई हैं। वहीं पेरू को 36 साल बाद, मिस्र और मोरक्को को 20 साल, ट्यूनीशिया को 16 साल बाद और पनामा को पहली बार फीफा विश्वकप में प्रवेश करने में सफलता मिली है। टूर्नामेंट में भाग ले रही सभी 32 टीमों को पिछले आयोजनों की तरह ही आठ वर्गों में बांटा गया है। वर्तमान समय के रूप को देखते हुए ब्राजील, जर्मनी, स्पेन और फ्रांस की टीमें सबसे मजबूत कही जा रही हैं। इनके बाद अर्जेंटीना, बेल्जियम, पुर्तगाल एवं इंग्लैंड का स्थान आता है। इन आठ टीमों में से छह यूरोप की हैं और दो लैटिन अमेरिका से है।
    यह तो निश्चित है कि फीफा विश्वकप के दौरान भारतीय खेल प्रशंसकों का एक बहुत बड़ा वर्ग क्रिकेट मैच से फुटबॉल मैच की ओर स्थानांतरित हो जाएगी।
    फुटबाल के इस खेल टूर्नामेंट के आयोजन में विजेता को ढाई अरब रुपए और ग्रुप दौर से ही बाहर होने वाली टीम को लगभग 54 करोड़ रुपए की ईनामी धन राशि मिलती है ऐसे में प्रायोजित होने वाली इस खेल की शुभारम्भ एवं उसकी भव्यता का अंदाजा तो उसके सुभारम्भ की तैयारियों से ही लगाया जा सकता है।
    फुटबॉल के सबसे बड़े पर्व के रूप में फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण का रंगारंग कार्यक्रम के माध्यम से मॉस्को के लुज्निकी स्टेडियम में शुरु हुआ और यह आयोजित टूर्नामेंट के खेल 31 दिनों तक चलता रहेगा। इस फुटवाल ट्रोनमेन्ट के सर्व प्रथम विश्व कप-2018 के आधिकारिक गाने ‘लिव इट अप’ से समारोह की शुरुआत की गई। आधे घंटे चले शरुआती समारोह के बाद रात साढ़े आठ बजे मेजबान देश रूस और सऊदी अरब के बीच उद्घाटन मैच खेला गया।
    मौजूदा वर्ल्ड कप में 32 टीमें विश्व फुटबॉल का सरताज बनने के लिए एक दूसरे से जद्दोजहद करती हुई नजर आएंगी। इस विश्व कप में कई फुटबाल दिग्गजों जैसे लियोनेल मेसी, क्रिस्टियानो रोनाल्डो और नेमार जूनियर पर सभी लोगों की नजरें टीकी हुई होने से उनकी साख इस प्रतियोगिता में दांव पर लगी हुई है।
    अर्जेंटीना के कप्तान मेसी जिन्होंने तीन बार विश्व कप में हिस्सा लिया जरूर हैं, लेकिन वे एक बार भी खिताब जितने में कामियाब नही  हो सके। अभी वर्ष 2017 में ब्राजील में सम्पन्न हुए फुटबाल विश्व कप फाइनल में जर्मनी ने अर्जेंटीना को हरा कर खिताब अपने नाम कर किया था। वहीं पर रोनाल्डो का भी हाल ऐसा ही रहा है। उनकी भरपूर कोशिश यह होगी कि पुर्तगाल को इस दफे विश्व विजेता बनाया जाए। वहीं दूसरी तरफ ब्राजील की नजरें नेमार पर हैं।
    इस टूर्नामेंट का समापन 15 जुलाई 2018 के दिन सेमीफाइनल में जितने वाला प्रथम विजेयता एवं दूसरे सेमीफाइनल के विजेयता के मध्य रात्रि 8:30 बजे खेला जाएगा और इसी के साथ इस आयोजन की समाप्ति होगी।

    #Footbal #फीफा विश्वकप #फुटबॉल

    Keep Reading

    Indian women storm the Asiad final; Sri Lanka set a target of 217 runs; Mandhana and Shafali get off to an explosive start, while Richa Ghosh wreaks havoc.

    एशियाड फाइनल में भारतीय बेटियों का तूफान, श्रीलंका को मिला 217 रन का लक्ष्य, मंधाना-शेफाली की धुआंधार शुरुआत, ऋचा घोष ने बरपाया कहर

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Haryana’s Sakshi Chaudhary shines with Virat Kohli’s support; lands a 'golden punch' at the Commonwealth Games.

    विराट कोहली की मदद से चमक उठी हरियाणा की बेटी साक्षी चौधरी, कॉमनवेल्थ में मारा गोल्डन पंच

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The Fear of Tia Bajpai’s ‘FANAA’ Takes Over

    Tia Bajpai का ‘FANAA’ बना हॉरर सेंसेशन

    September 29, 2026
    A big-screen blast after 'Mahakali': Jitin Gulati makes a grand entry into Telugu cinema with Prabhas's 'Fauji'.

    ‘महाकाली’ के बाद बड़े पर्दे पर धमाका: प्रभास की ‘फौजी’ से तेलुगु सिनेमा में जितिन गुलाटी की ग्रैंड एंट्री

    September 29, 2026
    A Grand Gathering of Books: 23rd 'National Book Fair' to be Held in Lucknow Starting October 1st

    किताबों का महाकुंभ: लखनऊ में 1 अक्टूबर से सजेगा 23वां ‘राष्ट्रीय पुस्तक मेला’

    September 29, 2026

    Wibmo फ्रॉड एंड रिस्क मैनेजमेंट ने अपने एजेंटिक रिस्क इंटेलिजेंस सॉल्यूशन के लिए चार्टिस डिसरप्टर अवॉर्ड जीता

    September 28, 2026
    Victory in the Banda seat will now become a reality for the SP!

    सपा के लिए बांदा सीट की विजय अब बनेगी हकीकत!

    September 27, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading