Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    श्रमिको को सुरक्षित घर पहुंचाने के साथ रोजगार भी देगी योगी सरकार

    By May 20, 2020 Hot issue No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 513

    डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    श्रमिकों की सम्मानजनक व सुरक्षित वापसी के लिए केन्द्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार ने निःशुल्क ट्रेन तथा बस की व्यवस्था की है। उनकी सकुशल व सुरक्षित यात्रा के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार ने सभी प्रबन्ध किये हैं। अब तक प्रदेश में आठ सौ अड़तीस श्रमिक एक्सप्रेस से चौदह लाख से अधिक श्रमिक पहुंचे हैं। अगले दो दिन में दो सौ छह ट्रेने और आएंगी। इस प्रकार एक हजार चवालीस ट्रेनों की व्यवस्था कर दी गई है। सभी मण्डलायुक्त अपने अपने मण्डल में श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के आगमन, श्रमिकों को बस द्वारा उनके गृह जनपद भेजे जाने की व्यवस्थाओं की नियमित माॅनिटरिंग करेंगे।

    राज्य सड़क परिवहन निगम की बारह हजार बसें प्रवासी श्रमिकों को उनके गृह जनपद पहुंचा रही हैं। इसके अलावा राज्य सरकार ने प्रत्येक जिलाधिकारी के निवर्तन पर दो सौ बस की व्यवस्था की है। सभी पच्छत्तर जनपदों में जिलाधिकारियों को कुल पन्द्रह हजार बसें अतिरिक्त रूप से उपलब्ध कराई गई हैं।

    मुख्यमंत्री का यह भी निर्देश है कि सीमा में प्रवेश करते ही श्रमिकों को भोजन तथा पेयजल उपलब्ध कराया जाए। इसके बाद इनकी स्क्रीनिंग करते हुए उन्हें सुरक्षित व सकुशल उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाए। टोल प्लाजा एक्सप्रेस वे तथा प्रमुख चैराहों पर भी श्रमिकों के लिए भोजन एवं पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देश दिए। कोई भी भूखा नहीं रहना चाहिए। सभी जरूरतमंदों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा।

    योगी आदित्यनाथ इन श्रमिकों के स्वास्थ के प्रति भी सजग है। इसलिए बड़ी संख्या में वापसी को देखते हुए उन्होंने प्रदेश में क्वारंटीन सेन्टरों की क्षमता को पन्द्रह लाख करने के निर्देश दिए है। इनमें सभी प्रकार की आवश्यक सुविधा उपलब्ध होगी। कम्युनिटी किचन के माध्यम से पन्द्रह लाख लोगों को भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। पश्चात होम क्वारंटीन के लिए घर भेजते समय श्रमिकों को राशन किट उपलब्ध कराई जाएगी। होम क्वारंटीन अवधि पूरा करने वाले श्रमिकों को एक हजार रुपए का भरण पोषण भत्ता दिया जाएगा। उनका राशन कार्ड बनेगा, और उन्हें खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा।

    सरकार इन श्रमिको को रोजगार देने की भी योजना बना रही है। मनरेगा, ओडीओपी, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना,महिला स्वयं सहायता समूह, डेयरी, दुग्ध समितियों,खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों, गौ आश्रय स्थल, पौध नर्सरी, काॅमन सर्विस सेन्टर तथा स्कूल काॅलेजों में रोजगार सृजन की सम्भावनाओं को चिन्हित किया जाएगा। कोविड लेवल वन टू व थ्री चिकित्सालयों में बेड की संख्या को बढ़ाकर पच्छत्तर हजार की जाएगी। अस्पतालों में नियमानुसार सभी व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।

    Keep Reading

    कर्नाटक में दुखद हादसा: जंगली हाथी के हमले में IPS अधिकारी की पत्नी की मौत

    Defence Minister Rajnath Singh’s interaction with party workers: Assurance given to resolve public grievances.

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कार्यकर्ता संवाद: जनसमस्याओं पर सुलझाने का आश्वासन

    Calls for Dharmendra Pradhan's resignation intensify: Nationwide protests over NEET paper leak.

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग जोरों पर: नीट पेपर लीक पर देशभर में प्रदर्शन

    Stir in Vrindavan: Comedians Johnny and Jojo, who made Premanand Maharaj laugh, go missing.

    वृंदावन में हड़कंप: प्रेमानंद महाराज को हंसाने वाले कॉमेडियन जॉनी-जोजो लापता

    तपती रातें और झुलसाती गर्मी: स्वास्थ्य संकट की नई चेतावनी

    नौतपा की गर्मी के बीच मानसून केरल पहुंचा, लेकिन 3 दिन लेट!

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    कर्नाटक में दुखद हादसा: जंगली हाथी के हमले में IPS अधिकारी की पत्नी की मौत

    June 6, 2026
    Defence Minister Rajnath Singh’s interaction with party workers: Assurance given to resolve public grievances.

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कार्यकर्ता संवाद: जनसमस्याओं पर सुलझाने का आश्वासन

    June 6, 2026
    Calls for Dharmendra Pradhan's resignation intensify: Nationwide protests over NEET paper leak.

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग जोरों पर: नीट पेपर लीक पर देशभर में प्रदर्शन

    June 6, 2026
    Stir in Vrindavan: Comedians Johnny and Jojo, who made Premanand Maharaj laugh, go missing.

    वृंदावन में हड़कंप: प्रेमानंद महाराज को हंसाने वाले कॉमेडियन जॉनी-जोजो लापता

    June 6, 2026
    Sezal Sharma Finds a Treasure of Peace in the Streets of Prague

    प्राग की गलियों में खो गईं सेज़ल शर्मा, मिला आत्मिक सुकून

    June 6, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading