आज बुलेट ट्रेन की मिलेगी सौगात, 5 लाख करोड़ के होंगे करार
आबे की पत्नी ने सभी झांकियों को अपने मोबाइल में कैद किया
वडोदरा 14 सितम्बर। बुद्धवार को अहमदाबाद की सड़कें नृत्य और गीत कार्यक्रमों से जीवंत हो उठी, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जापानी समकक्ष शिंजो आबे और उनकी पत्नी के साथ आठ किमी रोड शो किया. यह पहला मौका है, जब प्रधानमंत्री ने किसी दूसरे देश के शासनाध्यक्ष के साथ रोड शो किया है. भारत व जापान के बीच गुरुवार को पांच लाख करोड़ रुपये के 15 करार होंगे. जापान के पीएम कई परियोजनाओं का शिलान्यास व उदघाटन भी करेंगे.
इसके पहले जापान के प्रधानमंत्री के यहां पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर गले लगा कर उनका अभिवादन किया. आबे के साथ उनकी पत्नी भी आयी हैं. मोदी, आबे और उनकी पत्नी ने एयरपोर्ट से साबरमती आश्रम तक आठ किमी लंबा रोड शो किया. इस दौरान आबे ने कुर्ता-पायजामा और नीले रंग का नेहरू जैकेट पहन रखा था, जबकि उनकी पत्नी लाल रंग का सलवार कमीज पहने हुए थीं।
इसके बाद, आबे और उनकी पत्नी तथा मोदी ने साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की, जहां राष्ट्रपिता करीब 12 साल रहे थे. आबे ने आगंतुक रजिस्टर पर जापानी भाषा में लिखा, प्यार और धन्यवाद. इस पर उनके साथ उनकी पत्नी ने भी हस्ताक्षर किया. बाद में ये तीनों लोग साबरमती रीवरफ्रंट पर कुछ देर बैठे, जिसे मोदी ने गुजरात का मुख्यमंत्री रहने के दौरान विकसित किया था. वहां उन्होंने बातचीत की. फिर प्रधानमंत्री मोदी उन्हें मस्जिद ‘सीदी सैयद की जाली’ लेकर पहुंचे।
कुर्ता-पायजामा में किया रोड शो: जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे जब एयरपोर्ट पर उतरे, तब वे औपचारिक परिधान में थे और शूट पहने हुए थे. हालांकि, रोड शो के दौरान आबे कुर्ता-पायजामा और नेहरू जैकेट में दिखे, वहीं, उनकी पत्नी ने सलवार कमीज पहनी थीं
पहली बार कोई विदेशी प्रधानमंत्री देश में आठ किमी लंबे रोड शो का हिस्सा बना. आबे की पत्नी ने सभी झांकियों को अपने मोबाइल में कैद किया
पीएम बनने के बाद पहली बार सीदी मस्जिद पहुंचे मोदी, आबे के ने गाइड: प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद के सीदी सैयद मस्जिद का दौरा किया. उनके साथ जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे भी थे. इस दौरान मोदी ने गाइड के रूप में आबे को मस्जिद की ऐतिहासिक विरासत से रूबरू कराया. यह मस्जिद 500 साल पुरानी है।
बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए वडोदरा में बनेगा हाई-स्पीड रेल प्रशिक्षण केन्द्र
संभावना है कि यह केन्द्र 2020 तक काम करने लगेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे आज गुरुवार को मुंबई से अहमदाबाद के बीच देश की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना का शिलान्यास करेंगे
वडोदरा 14 सितम्बर। देश की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए 600 करोड़ रुपये की लागत से वडोदरा में हाई-स्पीड रेल प्रशिक्षण केन्द्र बनाया जाएगा। भारतीय हाई स्पीड रेल निगम लिमिडेट (एचएसआरसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज इस आशय की जानकारी दी।
एचएसआरसी के प्रबंध निदेशक अचल खरे ने कहा कि, ‘‘भारतीय रेल राष्ट्रीय अकादमी (एनएआईआर) परिसर के भीतर पांच हेक्टेयर जमीन में इस केन्द्र की स्थापना होगी।’’ खरे ने कहा, ‘‘इस प्रशिक्षण केन्द्र में पटरियों का एक नमूना तैयार किया जाएगा, जिसमें ऊपर इलेक्ट्रिकल प्रणाली लगी हुई होगी ताकि मुंबई-अहमदाबाद रूट पर चलने वाली बुलेट ट्रेन का परीक्षण हो सके।’’
अधिकारी के अनुसार, संभावना है कि यह केन्द्र 2020 तक काम करने लगेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे कल मुंबई से अहमदाबाद के बीच देश की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना का शिलान्यास करेंगे।







