
अहमदाबाद, 13 सितम्बर: भारत में मिशन बुलेट ट्रेन 2022 तक की चलने की पुरजोर कोशिश के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इस वादे को पूरा करने की कवायद में जुट गए हैं अब वह गुरूवार को भारत दौरे पर आने वाले जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे और पीएम मोदी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की नींव रखेंगे। जो वर्ष 2022 तक पूरा हो जाएगा। आबे के स्वागत में अहमदाबाद, गुजरात को पूरी भव्य रौशनी से नहला दिया गया है
दरअसल, भारत और जापान के बीच वर्ष 2015 में बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का करार किया गया था। यह प्रोजेक्ट 1।10 लाख करोड़ रुपये का है जिसमें से 81 प्रतिशत का खर्च जापान को उठाना है।
बताया जा रहा है कि देश की पहली बुलेट ट्रेन गुजरात के साबरमती से मुंबई के बांद्रा तक चलाई जाएगी। इस दौरान ये 508 किलोमीटर का सफ़र तय करेगी। बुलेट ट्रेन की स्पीड 320 किमी। से 350 किमी। प्रति घंटा बताई जा रही है।
साबर्मत्री से बांद्रा तक के बीच 508 किलोमीटर में ये ट्रेन 471 किलोमीटर का सफ़र जमीन पर करेगी जबकि बाकी की यात्रा समुद्र के अन्दर होगी। कहा जा रहा है कि ठाणे के पास से बुलेट ट्रेन समुद्र के नीचे से गुजरेगी। जबकि मुंबई के पास अंडरग्राउंड रहेगी।
ये होंगे बुलेट ट्रेन के स्टेशन
साबरमती (गुजरात)- अहमदाबाद
- वडोदरा
- भरूच
- सूरत
- बिलिमोरा
- वापी
- विरार
- ठाणे
- बांद्रा (मुंबई)







