डाल का पका आम (सीप) भी इसी सप्ताह मिलने की उम्मीद
नई दिल्ली, 22 मई 2019: आम खाने के शौकीनों के इन्तजार की घड़ियाँ ख़त्म होने को हैं। मलिहाबादी दशहरी आम अब लगभग तैयार हैं और आम की पहली खेप दिल्ली जा चुकी है दिल्लीं मंडी मे आम काफी महंगे बिकी जिससे बागवान काफी खुश नजर आये स्थानीय मंडी में भी जल्द ही आमद दर्ज कराएगी। वही बागवानों को डाल का पका आम सीप का इन्तजार कर रहे हैं। सीप इसी सप्ताह में मिलने की उम्मीद है ।
ज्ञात हो कि मलिहाबादी दशहरी पूरी तरह से परिपक्व होकर शौकीनों को अपना स्वाद चखाने के लिए तैयार है और इसकी शुआत भी हो चुकी है इसी क्रम में फलपट्टी क्षेत्र से हमेशा की तरह इस बार भी 20 मई को आम की पहली खेप दिल्ली मंडी के लिए रवाना हो गयी। दिल्ली मंडी मे 240 रुपये से लेकर 300 रुपये प्रति पेटी और अचछा आम 350 तक बिका वही जुटटा (छोटी दो पेटी) 240 से लेकर 500 रुपये तक बिका दिल्ली की मंडी में आम पहुचने के साथ ही क्षेत्र में आम की टूट का शिलशिला धीरे धीरे तेज हो रहा है। जो देश की अन्य प्रमुख मंडियों में अपनी आमद दर्ज कराएगा।
समय से आम की टूट शुरू होने की वजह से अब आगामी एक सप्ताह के अंदर क्षेत्र की लोकल मंडियों लखनऊ,कानपुर,झांसी,मुरादाबाद,बनारस आदि में भी अपनी आमद दर्ज करेगा। मंडी में आम के पहुचने के साथ ही इसका रशीला स्वाद आसानी से शौकीनों तक पहुचेगा।







