- दर्शकों पर केन्द्रित होकर ओरिजिनल कंटेन्ट के क्षेत्र में रखा कदम
- जारी आम चुनावों पर ओरिजिनल कॉमेडी शो ‘वोट द हेल’ भी किया लॉन्च
नई दिल्ली, 26 अप्रैल 2019: विश्व की सबसे बड़ी सिंगल-कंट्री डीटीएच कंपनी डिश टीवी इंडिया लिमिटेड ने डिजिटल वीडियो कंटेन्ट सेगमेंट में प्रवेश किया है और अपने नये ओटीटी एप ‘वाचो’ के लॉन्च की घोषणा की है। डिश टीवी का यह नया उपक्रम डीटीएच सेवा के अलावा एक संपूर्ण डिजिटल मनोरंजन प्रदाता बनने की कंपनी की रणनीतिक इच्छा का प्रमाण है। वाचो का लक्ष्य केवल शहरी भारत को नहीं बल्कि देश के युवा दर्शकों को संलग्नतापूर्ण एवं अलग हटकर कंटेन्ट देना है।
बता दें कि इस नये प्लेटफॉर्म पर नये युग के कंटेन्ट का खजाना है जैसे कि ओरिजिनल सीरीज, शॉर्ट फिल्म्स, ऑन-द-गो स्नैकेबल वीडियो कंटेन्ट और सेलीब्रिटी सम्बंधों से लेकर इंफोटेनमेंट वीडियोज तक, जो डिश टीवी को भारत की पहली डीटीएच कंपनी बनाता है, जिसने अपने ओरिजिनल कंटेन्ट के साथ एक समर्पित ओटीटी प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है।
इस सेगमेंट में वाचो का प्रवेश एक ओरिजिनल कॉमेडी शो ‘वोट द हेल’ से होगा, जिसमें प्रसिद्ध कॉमेडियंस भारतीय चुनावों पर व्यंग्य करेंगे। इसके अलावा, वाचो और भी कई ओरिजिनल फिक्शन शोज की पेशकश करता है, जिसमें मिशन ब्रेकिंग न्यूज, छोरियाँ, राख्ता चंदाना और ओरिजिनल प्रभावी शोज, जैसे वोट द हेल, लुक आई कैन कुक, बिखरे हैं अल्फाज़, आदि शामिल हैं। वाचो लगभग 20 शोज के साथ ओटीटी स्पेस में प्रवेश कर रहा है और इस पर कई घंटों की मौलिक तथा संलग्नतापूर्ण विषय-वस्तु हिंदी, तेलुगू और कन्नड़ भाषा में उपलब्ध होगी।
वाचो के लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए श्री अनिल दुआ, कार्यकारी निदेशक एवं ग्रुप सीईओ, डिश टीवी इंडिया लिमिटेड ने कहा, ‘‘हम अपने अनूठे डिजिटल कंटेन्ट प्लेटफॉर्म ‘वाचो’ के लॉन्च की घोषणा कर रोमांचित है, जो डिश टीवी इंडिया को भारत में मनोरंजन का अनूठा गंतव्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके साथ, हमारे दोनों ब्राण्ड, डिश टीवी और डी2एच पारंपरिक और स्ट्रीमिंग मीडियम से कंटेन्ट की पेशकश कर सकेंगे। हम पहले वर्ष में ही करीब 10 मिलियन यूजर्स तक पहुँचना चाहते हैं।’’
वाचो पर निर्माताओं के लिये एक रचनात्मक मंच भी होगा, जहाँ वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए वीडियो अपलोड करने, पुरस्कार जीतने और एक्सक्लूसिव ओरिजिनल शो में आने का मौका मिलेगा। वाचो एप डाउनलोड करने और देखने के लिये वेब, प्ले स्टोर, एप स्टोर पर उपलब्ध है और पिछले कुछ दिनों में इसके एक लाख से अधिक डाउनलोड हो चुके हैं।
हेड ओटीटी, डिश टीवी इंडिया लिमिटेड आकाश त्यागी ने कहा, ‘‘हमारी ओरिजिनल कॉमेडी सीरीज ‘‘वोट द हेल’’ में लोकप्रिय भारतीय स्टैण्डअप कॉमेडियंस हैं, जिसमें भारतीयों का हास्यास्पद पहलू दिखाया जाएगा और बताया जाएगा कि हम चुनावों के दौरान मतदान की योजना कैसे बनाते हैं। हमें विश्वास है कि यह शो दर्शकों का बहुत मनोरंजन करेगा और पूरी समझदारी से मतदान करने के महत्वक पर सशक्त संदेश देगा।’’
उन्होंने आगे कहा, ‘‘यूजर जनरेटेड कंटेन्ट कैपेबिलिटी वाचो को अलग बनाती है, जिससे यूजर कंटेन्ट प्रस्तुत कर ऑनलाइन सेलीब्रिटी बन सकते हैं। आने वाले महीनों में हम इन प्रतिभावान लोगों को डिश टीवी और डी2एच के माध्यम से भी प्रमोट करेंगे। हम वाचो को सबसे बड़ा स्वटतंत्र स्टोरीटेलिंग प्लेटफॉर्म बनाना चाहते हैं, जो डिजिटल ऑडिशन, फैन्से की भागीदारी की पेशकश करता है और कई अन्य फीचर्स की भी पेशकश की जाएगी।’







