लखनऊ, 13 फरवरी 2019: सहायक निदेशक(सेवा0) क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, लखनऊ मण्डल, लखनऊ श्रीमती सुधा पाण्डेय ने जानकारी दी है कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, लालबाग, लखनऊ में दिनांक 15 फरवरी 2019 को रोजगार मेले का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है।
जिसमें टेक मन्हिद्रा लिमिटेड, नोएडा, कम्पनी में कस्टमर केयर एसोशिएट पद हेतु 18 से 35 वर्ष के मध्य स्नातक उत्तीण पुरूष महिला अभ्यर्थियों का एवं ठाकुर पब्लिेकशन प्रालि, लखनऊ में एडिटर ट्रेनी (बीए, बीएड, बीएससी,एमएससी, बीकाम, बीफार्मा) पद हेतु आयु सीमा 20 से 30 वर्ष के मध्य स्नातक उत्ताीण पुरूष महिला अभ्यर्थियों का एवं एक्यूप्रेशर हेल्थ केयर सिस्टम, कम्पनी में एरिया सेल्स मैनेजर, टेली मार्केटिंग हेतु 18 से 35 वर्ष के मध्य इंटरमीडिएट उत्तीर्ण एवं निट आईडियल एक्सपोर्ट प्रालि, कम्पनी में मार्केटिग मैनेजर, टेली कालर, बैक आफिस हेतु 20 से 40 वर्ष के मध्य स्नातक उत्ताीर्ण पुरूष महिला अभ्यर्थियों का परिसर में चयन किया जाना है।
रिक्तियां क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, लखनऊ के विभागीय पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर आन-लाइन प्रदर्शित की जा चुकी है। जिसमें आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 फरवरी 2019 सांयकाल 04ः00 बजे तक है। दिनांक 15 फरवरी 2019 को समस्त आन-लाइन आवेदित अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षिक मूल अंक/प्रमाण-पत्र के साथ प्रातः 10ः00 बजे तक क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, लालबाग लखनऊ में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। इस हेतु किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय नही होगा।







