लखनऊ, 08 फरवरी 2019: सहायक निदेशक(सेवा0) क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, लखनऊ ने जानकारी दी कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, लालबाग, लखनऊ में दिनांक 15 फरवरी 2019 को रोजगार मेले का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है।
जिसमें टेक महिन्द्रा लिमिटेड, नोएडा कम्पनी में कस्टमर केयर एसोशिएट पद हेतु 18 से 35 वर्ष के मध्य स्नातक उत्तीर्ण पुरूष महिला अभ्यर्थियों का एवं ठाकुर पब्लिकेशन प्रालि लखनऊ में एडिटर ट्रेनी (बीए, बीएड, बीएससी, बीकाम, बीफार्मा, डीफार्मा) पद हेतु आयु सीमा 20 से 30 वर्ष के मध्य स्नातक उत्तीर्ण पुरूष महिला अभ्यर्थियों का एवं एक्यूप्रेशर हेल्थ केयर सिस्टम कम्पनी में मैनेजर, टेली मार्केटिंग हेतु 18 से 35 वर्ष के मध्य इण्टर मीडिएट उत्तीर्ण पुरूष महिला अभ्यर्थियों का ही परिसर में चयन किया जाना है।
यह रिक्तियां क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, लखनऊ के विभागीय पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर आन-लाइन प्रदर्शित की जा चुकी है। जिसमें आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 फरवरी 2019 सांयकाल 04ः00 बजे तक है। दिनांक 15 फरवरी 2019 को समस्त आन-लाइन आवेदित अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षिक (हाईस्कूल/इण्टर) मूल अंक/प्रमाण-पत्र के साथ प्रातः 10ः30 बजे तक क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, लालबाग लखनऊ में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। इस हेतु किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय नही होगा।







