सीबीआई ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका
बिहार में हुए बहुचर्चित चारा घोटाले के मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की परेशानियां फिर बढ़ सकती हैं। इस केस में सीबीआई ने झारखंड हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। सीबीआई ने अपनी याचिका में हाईकोर्ट के आदेश को रद्द करने की मांग की है।
झारखंड हाईकोर्ट ने देवघर कोषागार मामले में सजा की आधी अवधि गुजर जाने के आधार पर जमानत देने का कारण बताते हुए सजा पर रोक लगा दी थी लेकिन झारखंड हाईकोर्ट के इस फैसले के खिलाफ सीबीआई ने अपनी याचिका शुक्रवार को कोर्ट में दाखिल की है।
मालूम हो कि चारा घोटाले से जुड़े एक मामले में लालू प्रसाद यादव सजायाफ्ता हैं और वह अभी रांची के रिम्स हॉस्पिटल में अपना इलाज करा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के दाखिल इस याचिका के बाद लालू प्रसाद की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। लालू प्रसाद सजायाफ्ता होने के बाद से लगातार बीमार हैं और इसी कारण वो रिम्स में भर्ती हैं। लालू की झारखंड चुनाव में महागठबंधन की जीत में भी अहम भूमिका मानी गई थी।







