Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 18
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर»Education

    फिल्म जगत की हस्तियों ने कहा: अनूठा है सीएमएस का बाल फिल्मोत्सव!

    By April 10, 2019 Education No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 640

    अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव (आई.सी.एफ.एफ.-2019) का छठाँ दिन

    लखनऊ, 10 अप्रैल 2019: अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव में 101 देशों की प्रेरणादायक फिल्मों का आनन्द छात्रों, शिक्षकों व अभिभावकों में उल्लास व उमंग का लहर दिखी। फिल्म अभिनेता शाहबाज खान व रूमी सिद्दीकी, बाल कलाकार अमन सिद्दीकी व यूनुस खान एवं फिल्म निर्देशक पार्थो घोष ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए फिल्म जगत की इन हस्तियों ने एक स्वर से कहा कि सी.एम.एस. का यह बाल फिल्मोत्सव अपने आप में अनूठा है, जो किशोर व युवा पीढ़ी को स्वस्थ मनोरंजन प्रदान करने के साथ ही जीवन मूल्यों व चारित्रिक उत्कृष्टता की शिक्षा भी दे रहा है।

    बता दें कि इस अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव में 101 देशों की लगभग 550 शिक्षात्मक बाल फिल्में निःशुल्क प्रदर्शित की जा रही हैं।

    बाल फिल्मोत्सव के छठे दिन के उद्घाटन अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि श्री सुधीर मिश्रा, स्थानीय संपादक, नवभारत टाइम्स, ने कहा कि यह अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव बच्चों के साथ ही साथ अभिभावकों व शिक्षकों में भी समाज के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने में मदद करेंगी। मुझे विश्वास है कि इस बाल फिल्मोत्सव का युवा पीढ़ी पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

    आई.सी.एफ.एफ.-2019 के छठें दिन का शुभारम्भ आज अहमद एच शेख द्वारा निर्देशित भारतीय बाल फिल्म ‘10 कूल कीज’ से से हुआ। इसके अलावा सी.एम.एस. कानपुर रोड के मेन ऑडिटोरियम के अलावा अन्य सात मिनी आडिटोरियम में भी देश-विदेश की अनेक फिल्मों का प्रदर्शन हुआ, जिनमें इनसाइड टाइम, द शेफर्ड ऑफ द स्टार्स, हमारी पलटन, लेसन ऑफ ज्वाय, अपना शहर, फैंटम, द बार्डर, छुप छुप रहती बेटी, एन आइडिया टू सेव द प्लेग्राउण्ड, रवि, द स्पैरो, ग्रोइंग स्ट्रांग, डंप द जंक, माई ग्रैण्ड मा, एक यात्रा, व्हेअर इट कम्स फ्राम, द न्यू ब्वाय, ऑन माई माइंड, आओ दोस्ती करें, मैजिक प्ले, अंगुलिमाल, द वंडर ऑफ लाइट आदि प्रमुख हैं। इसके अलावा, बाल फिल्मोत्सव में आज 26 विद्यालयों के 10,000 से अधिक छात्र सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में पधारे, जिनमें जागरण पब्लिक स्कूल, आर्मी पब्लिक स्कूल, राजकुमार एकेडमी, सेंट फिडेलिस कालेज, सिटी इण्टरनेशनल स्कूल, ईशाबेला थोबर्न इण्टरमीडिएट कालेज, सरस्वती विद्या मंदिर, बाल विकास मान्टेसरी स्कूल, गायत्री बाल विद्या मंदिर, भारतीय बालिका विद्यालय इण्टर कालेज, बाल विहार स्कूल, ज्ञानदीप पब्लिक इण्टर कालेज, बड्स एण्ड ब्लाजम स्कूल एवं सेन्ट्रल पब्लिक कालेज आदि शामिल हैं।

    पत्रकारों से बातचीत करते हुए फिल्म जगत की हस्तियों ने कहा कि हर चीज किताबों से या घर पर नहीं सीखी जा सकती, किन्तु इस महोत्सव में बच्चों को विभिन्न देशों की जो शिक्षात्मक बाल फिल्में देखने को मिल रही है, इनमें जीवन के विविध आयाम समाये हुए हैं जो छात्रों को सही व गलत का चुनाव करने की योग्यता प्रदान करेंगे। बाल कलाकार अमन सिद्दीकी व यूनुस खान ने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि इस प्रेरणादायी महोत्सव में पूरे विश्व की एक से बढ़कर एक शिक्षात्मक फिल्में दिखाई जा रही हैं। फिल्म फेस्टिवल के चेयरमैन व प्रख्यात शिक्षाविद डा. जगदीश गाँधी, संस्थापक, सी.एम.एस. ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक अवसर है जो छात्रों को एवं खासकर युवा पीढ़ी को चरित्र निर्माण एवं सर्वांगीण विकास की प्रेरणा दे रहा है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि विश्व एकता व विश्व शान्ति को समर्पित इस अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव की गरिमा बढ़ाने हेतु फिल्म जगत की कई जानी-मानी हस्तियों का आगमन हो रहा है।

    सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव के सातवें दिन का उद्घाटन कल 10 अप्रैल, बुधवार को प्रातः 9.00 बजे मुख्य अतिथि श्री इन्द्रमणि त्रिपाठी, नगर आयुक्त, द्वारा किया जायेगा एवं इसके उपरान्त दोपहर 12.00 बजे आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विभिन्न देशों की बेहतरीन बाल फिल्मों को अलग-अलग वर्गो में 10 लाख रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। इस अवसर पर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री हृदय नारायण दीक्षित मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा, बाल कलाकार अमन सिद्दीकी, अनुष्का सेन, दर्शील सफारी, दर्श जैन एवं अभिनेता श्री रूमी सिद्दीकी बाल फिल्मोत्सव की रौनक बढ़ायेंगे।

    #अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव #आई.सी.एफ.एफ.-2019

    Keep Reading

    Minister Mr. A.K. Sharma takes a tough stance against mafia activities and illegal extortion in Mau; issues strict directives to the DM and SP.

    मऊ में माफियागिरी और अवैध वसूली पर मंत्री का सख्त रुख, डीएम एसपी को दिए कड़े निर्देश

    Crocodile terror in Bahraich: 12-year-old Sunil dragged alive into the Ghaghara River; uncle's brave rescue attempt proves futile.

    बहराइच में मगरमच्छ का कहर: 12 वर्षीय सुनील को घाघरा नदी किनारे जिंदा खींच ले गया, चाचा का बहादुर प्रयास व्यर्थ

    भूजल सप्ताह में लखनऊ में जागरूकता का अनोखा मेला: व्याख्यान, प्रदर्शनी और वृक्षारोपण

    Uttarakhand's folk festival 'Harela' celebrated with vibrant enthusiasm in Kalyanpur.

    कल्याणपुर में रंग-बिरंगे उत्साह के साथ मनाया उत्तराखण्ड का लोकपर्व हरेला

    हरिद्वार से लायी गयी ईंट के ऊपर बना है माँ मंशा देवी का मन्दिर

    Digital platforms to give a new boost to the youth!

    युवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म देंगे नई उड़ान!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Minister Mr. A.K. Sharma takes a tough stance against mafia activities and illegal extortion in Mau; issues strict directives to the DM and SP.

    मऊ में माफियागिरी और अवैध वसूली पर मंत्री का सख्त रुख, डीएम एसपी को दिए कड़े निर्देश

    July 18, 2026
    Crocodile terror in Bahraich: 12-year-old Sunil dragged alive into the Ghaghara River; uncle's brave rescue attempt proves futile.

    बहराइच में मगरमच्छ का कहर: 12 वर्षीय सुनील को घाघरा नदी किनारे जिंदा खींच ले गया, चाचा का बहादुर प्रयास व्यर्थ

    July 17, 2026

    भूजल सप्ताह में लखनऊ में जागरूकता का अनोखा मेला: व्याख्यान, प्रदर्शनी और वृक्षारोपण

    July 17, 2026
    Uttarakhand's folk festival 'Harela' celebrated with vibrant enthusiasm in Kalyanpur.

    कल्याणपुर में रंग-बिरंगे उत्साह के साथ मनाया उत्तराखण्ड का लोकपर्व हरेला

    July 17, 2026
    सोनम वांगचूक का डटकर ऐलान : 20 जुलाई तक ज़िंदा रहूँगा, संसद मार्च सफल न हुआ तो भूत बनकर लौटूँगा!

    सोनम वांगचूक का डटकर ऐलान : 20 जुलाई तक ज़िंदा रहूँगा, संसद मार्च सफल न हुआ तो भूत बनकर लौटूँगा!

    July 17, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading