लखनऊ, 14 सितम्बर 2019: सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) द्वारा ‘वार्षिक समारोह’ का भव्य आयोजन आज विद्यालय के आॅडिटोरियम में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर नाचते-गाते बच्चों की बहुमुखी एवं बाल सुलभ प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि डा. रोजर डेविड किंगडन ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक एवं शैक्षिक समारोह बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु बेहद महत्वपूर्ण हैं। यह समारोह सिर्फ बच्चों के लिए ही नहीं अपितु बड़ों के लिए भी प्रेरणादायी है, जिससे हम सभी एक स्वस्थ, समृद्ध व खुशहाल विश्व समाज के नव-निर्माण में योगदान दे सकें।
डा. जगदीश गाँधी ने कहा कि विश्व शान्ति, विश्व एकता एवं वसुधैव कुटुम्बकम् के विचारों को बचपन से ही प्रत्येक बालक को देने की आवश्यकता है। उन्होंने अभिभावकों का आह्वान किया कि भावी पीढ़ी के चारित्रिक, नैतिक व आध्यात्मिक उत्थान के लिए संकल्पबद्ध हों।







