लखनऊ, 18 अप्रैल 2020: वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण हर कोई एक-दूसरे के सहयोग में अपने-अपने ढंग से जुटा हुआ है। कोई भूखे लोगों को खाना पहुंचा रहा है तो कोई मास्क बांट रहा है। ऐसे में सीएसआईआर-सीमैप भी पीछे नहीं है और अपने यहां बनाए गये हर्बल सेनिटाइजर कोरोना योद्धाओं तक पहुंचाने में लगा हुआ है। इसी क्रम में शनिवार को हैंकूल नाम से पेटेंट सेनेटाइजर के 500 बोतल सीमैप ने पुलिस को दिये।
सीएसआईआर-सीमैप के निदेशक डाक्टर डॉ डॉ प्रबोध कुमार त्रिवेदी ने लखनऊ पुलिस की सुरक्षा के लिए 500 बोतल हर्बल सेनिटाइज़र सौंपे। उन्होंने कहा कि सीमैप ने यह कदम पुलिस की मेहनत और जोखिम को देखते हुए उठाया है। लखनऊ पुलिस की तरफ से एडीसीपी राजेश श्रीवास्तव ने सैनिटाइजर को लिया।
राजेश श्रीवास्तव के साथ एसीपी अमित राय इन्दिरानगर इंस्पेक्टर भी थे। आज सैनिटाइजर हेंडओवर करते समय सीमैप से डाक्टर डॉ प्रबोध कुमार त्रिवेदी, डाक्टर अजीत, डाक्टर अनिर्बान पाल, ई मनोज सेमवाल, डॉ शुएब लुकमान, डॉ सुधा अग्रवाल तथा डॉ दिनेश कुमार थे।







