Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    सीमैप ने लांच किया सांस के रोगों में फायदेमंद सुगंधित तेल, कोरोना वार्डों में होगा मूल्यांकन

    By May 2, 2020 Global NEWS No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 508

    पांच आवश्यक तेलों से किया गया है विकसित, सीमैप के निदेशक ने केजीएमयू के कुलपति को सौंपा

    लखनऊ, 02 मई 2020: सीएसआईआर-सीमैप ने शनिवार को सीमरेस्पकूल नाम से एक सुगंधित तेल को लांच किया, जो सुंगध के साथ ही सांस जनित रोगों में भी काफी फायदेमंद है। यह पर्यावरणीय दृष्टि से भी अच्छा है। इसे सीमैप ने केजीएमयू के कुलपति डा.एमएलबी भट्ट को कोरोना वार्डों में मूल्यांकन के लिए सौंपा है।

    इस संबंध में मुख्य वैज्ञानिक डाक्टर अजीत ने बताया कि सीमरेस्पकूल फॉर्मुलेशन को डिफ्यूज़र के लिए एक ओटीसी उत्पाद की तरह विकसित किया है। इस फॉर्मुलेशन को पाँच आवश्यक तेलों से विकसित किया गया है जो न केवल रोगाणुओं के व्यापक स्पेक्ट्रम के प्रबंधन के लिए सहायक पाया गया है, बल्कि वायरस सहित पर्यावरणीय कोन्टामीनंट्स तथा साँस जनित रोगों में भी सहायक हो सकता है।

    सीएसआईआर-सीमैप, लखनऊ ने सुगंधित तेल पर आधारित सीमरेस्पकूल को शनिवार को डाक्टर प्रबोध कुमार त्रिवेदी, निदेशक तथा डाक्टर अजीत शासने, मुख्य वैज्ञानिक सीएसआईआर-सीमैप द्वारा रिलीज़ किया गया।

    इस अवसर पर डाक्टर प्रबोध कुमार त्रिवेदी ने कहा कि विभिन्न प्रकार की बीमारियों के प्रबंधन के लिए सुगंधित तेलों का उपयोग हजारों वर्षों से किया जाता रहा है। इन सुगंधित तेलों को ह्यूमिडिफायर से वाष्पीकरण करके उपयोग किया जा सकता है। बाजार में उपलब्ध वेपराइज़र उत्पाद अधिकांशतः सिंथेटिक रसायन होते हैं और एलर्जी कर सकते है। सीमैप द्वारा बनाया गया फॉर्मुलेशन प्राकृतिक सुगंधित तेलों से तैयार किया गया है, जो कि वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित किया गया है।

    मुख्य वैज्ञानिक डाक्टर अजीत शासने ने बताया कि इस फॉर्मुलेशन से न केवल वातावरण को शुद्ध किया जा सकता है बल्कि यह सुगंध भी प्रदान करता है। फॉर्मुलेशन को विकसित करने के लिए आवश्यक तेलों जैसे मेंथा, रोज़मेरी, तुलसी आदि का उपयोग किया गया है। वैज्ञानिक परीक्षण में पाया गया कि उत्पाद सुरक्षित है और इसका उपयोग घर, ऑफिस, अस्पताल आदि में एक डिफ्यूज़र (किसी भी प्रकार) में किया जा सकता है।

    इस मौके पर इं. मनोज सेमवाल और डॉ संदीप तिवारी भी उपस्थित थे। टीम के सदस्य अनिर्बान पाल, एनपी यादव, सीएस चनोटिया, डीएन मणि, डीयू बावनकुले, सुएब लुकमान, आभा मीणा, पीके राउत, रमेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

    Keep Reading

    A Paradise for Birds: Shekha Lake Has Now Become a Ramsar Site!

    पक्षियों का स्वर्ग: शेखा झील अब रामसर साइट बन गई!

    The 'Double-Engine' government is fully committed to the upliftment of the underprivileged: Keshav Prasad Maurya

    डबल इंजन सरकार वंचितों के उत्थान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध: केशव प्रसाद मौर्य

    Key Meeting in Lucknow Regarding Power Issues: Consensus Reached Between Traders and the Electricity Department.

    लखनऊ में बिजली समस्याओं पर महत्वपूर्ण बैठक, व्यापारियों और बिजली विभाग में बनी आम सहमति

    An emotional farewell ceremony held at Khun Khun Ji Girls' Degree College.

    खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में भावुक विदाई समारोह

    Directives issued to link skill development with employment to transform Uttar Pradesh

    उत्तर प्रदेश को $1 ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने के लिए स्किल डेवलपमेंट को रोजगार से जोड़ने के निर्देश

    Brutal Attack by Thugs in Ayodhya: Intruders Rampage Against Women Inside Home; Three Injured

    अयोध्या में दबंगों का बर्बर हमला: घर में घुसकर महिलाओं पर तांडव, तीन घायल

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About

    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A Paradise for Birds: Shekha Lake Has Now Become a Ramsar Site!

    पक्षियों का स्वर्ग: शेखा झील अब रामसर साइट बन गई!

    April 23, 2026
    The 'Double-Engine' government is fully committed to the upliftment of the underprivileged: Keshav Prasad Maurya

    डबल इंजन सरकार वंचितों के उत्थान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध: केशव प्रसाद मौर्य

    April 23, 2026
    Key Meeting in Lucknow Regarding Power Issues: Consensus Reached Between Traders and the Electricity Department.

    लखनऊ में बिजली समस्याओं पर महत्वपूर्ण बैठक, व्यापारियों और बिजली विभाग में बनी आम सहमति

    April 23, 2026
    An emotional farewell ceremony held at Khun Khun Ji Girls' Degree College.

    खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में भावुक विदाई समारोह

    April 23, 2026
    Directives issued to link skill development with employment to transform Uttar Pradesh

    उत्तर प्रदेश को $1 ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने के लिए स्किल डेवलपमेंट को रोजगार से जोड़ने के निर्देश

    April 22, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading