डीएम के आदेशानुसार 27 को बंद रहेंगे स्कूल
यूपी में दिल खोलकर बरस रहे मेघों ने आज बगैर रुके खूब बरसे है। मौसम विभाग के अनुसार बीते 10-12 दिन से जारी बारिश अब और तेज होगी। विभाग के अनुसार यूपी के सोलह जिलों में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के 16 जिलों में आज गुरुवार तथा शुक्रवार को भारी बारिश होगी। मौसम विभाग को इसको लेकर चेतावनी भी जारी कर दी है। मौसम विभाग की इस चेतावनी के बाद से जिला प्रशासन ने इंतजाम करना शुरू कर दिया है।
इन जिलों में तेज बारिश की सम्भावना:

मौसम विभाग ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ के साथ कन्नौज, लखीमपुर खीरी,सीतापुर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, बाराबंकी, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, संत कबीर नगर, अयोध्या, सिद्धार्थनगर, बस्ती अंबेडकरनगर तथा पास के क्षेत्र में मध्यम से भारी बारिश की चेतानवनी जारी की है।







