सी.एम.एस. में ‘एनुअल पैरेन्ट्स डे’ समारोह का आयोजन आज गोमती नगर शाखा में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।
समारोह का शुभारम्भ विश्व शान्ति एवं ईश्वरीय एकता का सन्देश देती ‘सर्व-धर्म एवं विश्व शान्ति प्रार्थना’ एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। इस अवसर पर सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने बच्चों के ग्रैण्डपैरेन्ट्स का हार्दिक स्वागत-अभिनंदन करते हुए कहा कि दादा-दादी और नाना-नानी बच्चों को केवल लाड़-प्यार ही नहीं करते बल्कि उनके नैतिक और मानसिक विकास में महती भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने कहा कि घर-परिवार, विद्यालय व समाज तीनों का ही बच्चों के व्यक्तित्व विकास पर गहरा प्रभाव पड़ता है।







