सम्पूर्ण उत्तर भारत कड़ाके की सर्दी ठिठुर रहा है। इस साल शीत लहर ने अपने पुराने बड़े रिकार्ड तोड़कर नये रिकार्ड बनाने में लगा हुआ है। जहां तक देश की बात करें तो उत्तर प्रदेश की राजधनी लखनऊ से लेकर मेरठ तक मे कड़ाके की सर्दी पड रही है। वहीं पर दिल्ली के साथ उत्तर प्रदेश का एक शहर ऐसा भी जहां का तापमान शून्य डिग्री तक जा पहुचा है। हम बात कर रहे हैं मुजफ्फरनगर की।
देश के पहाड़ी क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी होने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। ऐसे में सैलानी मौसम का मज़ा उठाने में कहाँ पीछे रहने वाले हैं। इस बर्फवारी का लुत्फ उठाने में लोग अपने अपने परिवारों के साथ कश्मीर, हिमांचल और उत्तराखंड और राजस्थान के माउन्ट आबू में बहुसंख्य पहुँच रहे हैं।बता दें कि यहां का मौजूदा समय का तापमान शून्य डिग्री जा पहुँचा है अउ पानी बर्फ बन गया है।
अब अगर हम देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहाँ पर पिछले एक सौ उन्नीस साल का रिकार्ड टूट गया है। यहां पर पिछले शनिवार के दिन दिल्ली में अब तक का सबसे ठंडा दिन दर्ज हुआ है। इसके अलावा पहाड़ी इलाकों की बात करते हैं तो कश्मीर, हिमाचल प्रदेश से लेकर उत्तराखंड तक के अधिकत्तर इलाकों में तापमान शून्य से भी नीचे बना हुआ है।

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फीले तूफान के कारण हालात और भी अधिक गंभीर हैं। यहां के नदी-नालों के पानी बिल्कुल जम गए हैं और मैदानी इलाकों में भी कई जगह पारा शून्य से नीचे पहुंच गयी है। देश के सबसे अधिक गर्म रहने वाला शहर राजस्थान के कई इलाको में तापमान लगभग शून्य के डिग्री के आसपास पहुंचने से पानी जम कर वर्फ बन गया है। उत्तर भारत के ज्यादातर मैदानी इलाकों का तापमान शिमला से भी नीचे स्तर पर पहुंच चुका है। यही तक नही इसके साथ ही साथ कोहरा भी जबदस्त तरह छाया हुआ है। कई जगहों पर तो घने कोहरे की वजह से सड़क हादसों में कई लोग भी मारे गये हैं।
देश के इन जगहों पर पड़ रही खतरनाक सर्दी से हालात असामान्य हो रहे हैं चाहे वह मैदानी क्षेत्र हो या पहाड़ी सर्दी ने हर जगह लोगों का जीना दूभर कर दिया है। ऐसी कड़ाके की सर्दी में मरीजों से लेकर मुख्यतः बुजुर्गों वर्द्धों एवं बच्चों की अवस्था बिगड़ती चाली जाने से अस्पतालों में मरीजों की भीड़ भी बढ़ने लगी है। सर्दी से होने वाली मौतों के आंकड़े का तो सही-सही पता ही नहीं लगाया जा सकता। इन सबसे तो लगता है कि सर्दी का मौसम कहीं ज्यादा ही मुश्किलों भरा विशेष कर गरीबों के लिये दुष्कर होता जा रहा है। मौसम की ऐसी मार शुरू हुई है जोकि मकर संक्रांति तक रहेगी। इसके बाद हालात कुछ सामान्य बनने के आसार हैं। सर्द हवाएं, बर्फबारी, बारिश की वजह से होने वाली मुश्किलें और नुकसान कोई अब कोई नई बात नहीं रह गई हैं वल्कि नयी बात यह है कि पिछले कुछ वर्षो में ठंड की अवधि एवं तीव्रता दोनों ही में बहुत से बदलाव हुये है। इसका एक कारण क्लाइमेट चेंज का भी माना जा सकता है।







