Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 29
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल»क्रिकेट

    11 सालों में कभी नहीं हुई विराट की ऐसी खराब हाल, आंकड़े तो यही बताते हैं!

    By March 20, 2020 क्रिकेट No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 625

    क्या वाकई विराट कोहली मुश्किल घड़ी के दौर से गुजर रहे हैं या फिर यह कोरी अफवाह है! भारतीय कप्तान विराट कोहली पिछले छह वर्षों में किसी कैलेंडर वर्ष में खेली गई तीसरी पारी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक जड़ देते थे, लेकिन वर्ष 2020 में पहले खराब फार्म और अब कोविड-19 महामारी के कारण भारतीय कप्तान का इंतजार लंबा खिंच गया है।

    एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कोहली ने इस साल टेस्ट, एकदिवसीय और टी-20 में कुल मिलाकर 16 पारियां खेली हैं। जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 89 रन रहा है जो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरू में 19 जनवरी को वन-डे मैच में बनाया था। यही नहीं 2010 के बाद कोहली के करियर में यह पहला अवसर होगा जब वह साल के पहले दो महीनों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सैकड़ा नहीं जमा पाए हैं। कोहली वर्ष 2020 में अब तक घरेलू सरजमीं पर श्रीलंका के खिलाफ तीन टी-20 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे खेले हैं जबकि न्यूजीलैंड दौरे में उन्होंने चार टी-20, तीन वन-डे और दो टेस्ट मैच खेले। इन मैचों की 16 पारियों में वह 30.46 की औसत से 457 रन ही बना पाए हैं जिसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं।

    file photoवैसे उम्मीद थी कि कोहली आईपीएल से पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वन-डे में अपनी फार्म दिखाएंगे, लेकिन इस श्रृंखला का धर्मशाला में पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया जबकि बाकी दो मैच कोविड-19 के प्रकोप के कारण रद्द कर दिए गए। यह श्रृंखला बाद में खेली जाएगी, लेकिन इसका आयोजन इस महामारी की स्थिति पर निर्भर करेगी जिसके कारण दुनियाभर की खेल प्रतियोगिताएं प्रभावित हुई हैं। आईसीसी के भविष्य के दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) के अनुसार भारत को अपनी अगली श्रृंखला श्रीलंका के खिलाफ जून-जुलाई में खेलनी है जिसमें तीन वन-डे और इतने ही टी-20 अंतरराष्टीय मैच भी शामिल हैं। भारत अगस्त में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन वन-डे की श्रृंखला खेलेगा, जिसके बाद एशिया कप का आयोजन होगा लेकिन ये सभी श्रृंखलाएं कोविड19 की स्थिति पर निर्भर होंगी।पिछले कुछ वर्षों में यह पहला अवसर है जबकि कोहली इतनी अधिक पारियों तक तिहरे अंक में नहीं पहुंच पाए।

    बता दें की इस स्टार बल्लेबाज ने अपना पहला शतक 24 दिसंबर 2009 को श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता में लगाया था। यह उस कैलेंडर वर्ष में उनकी नौवीं पारी थी। इसके बाद उन्हें केवल 2013 में शतक के लिए आठवीं पारी तक इंतजार करना पड़ा था। कोहली पिछले छह वर्षों में बेहतरीन फार्म में रहे हैं। इस बीच 2014, 2015 और 2017 में तो उन्होंने वर्ष की अपनी पहली अंतरराष्टीय पारी में ही शतक लगाया था जबकि 2016, 2018 और 2019 में उन्हें केवल तीसरी पारी तक इंतजार करना पड़ा था।भारतीय कप्तान ने 2010 से लेकर 2019 तक दस वर्षों में आठ अवसरों पर जनवरी में ही सैकड़े से शुरुआत कर दी थी जबकि दो बार (2011 और 2013) उन्होंने फरवरी तक इंतजार किया। कोहली के नाम पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अभी 70 शतक दर्ज हैं। इनमें से आधे से अधिक (36) शतक उन्होंने पिछले चार वर्षों (2016 से 2019 तक) लगाए। इस बीच 2017 और 2018 में उन्होंने 11 सैकड़े जमाए, लेकिन वर्ष 2020 में शुरू से ही उनका बल्ला कुंद पड़ा हुआ है।

    कोहली ने वर्ष 2020 में दो टेस्ट मैचों में केवल 38 रन बनाए हैं जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 19 रन रहा। उन्होंने इस साल अब तक जो छह वन-डे खेले हैं उनमें से तीन में वह 50 रन के पार पहुंचे, लेकिन अर्धशतक को शतक में बदलने में माहिर यह करिश्माई बल्लेबाज वर्ष 2020 में अभी तक ऐसा नहीं कर पाया। कोहली ने छह वनडे में 43.00 की औसत से 258 रन बनाए हैं। टी-20 अंतरराष्टीय में उन्होंने सात मैच खेले हैं जिनमें उनके नाम पर 161 रन दर्ज हैं और उनका उच्चतम स्कोर 43 रन है।

    Keep Reading

    Indian women storm the Asiad final; Sri Lanka set a target of 217 runs; Mandhana and Shafali get off to an explosive start, while Richa Ghosh wreaks havoc.

    एशियाड फाइनल में भारतीय बेटियों का तूफान, श्रीलंका को मिला 217 रन का लक्ष्य, मंधाना-शेफाली की धुआंधार शुरुआत, ऋचा घोष ने बरपाया कहर

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Haryana’s Sakshi Chaudhary shines with Virat Kohli’s support; lands a 'golden punch' at the Commonwealth Games.

    विराट कोहली की मदद से चमक उठी हरियाणा की बेटी साक्षी चौधरी, कॉमनवेल्थ में मारा गोल्डन पंच

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    Wibmo फ्रॉड एंड रिस्क मैनेजमेंट ने अपने एजेंटिक रिस्क इंटेलिजेंस सॉल्यूशन के लिए चार्टिस डिसरप्टर अवॉर्ड जीता

    September 28, 2026
    Victory in the Banda seat will now become a reality for the SP!

    सपा के लिए बांदा सीट की विजय अब बनेगी हकीकत!

    September 27, 2026
    Pitru Paksha 2026: Shraddh rituals to begin on September 26; Sarvapitra Amavasya on October 10.

    पितृ पक्ष 2026: 26 सितंबर से शुरू होगी श्राद्ध परंपरा, 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या

    September 27, 2026

    श्रेया घोषाल बनीं Shaya by CaratLane की नई ब्रांड एंबेसडर, चांदी के गहनों को देंगी नई पहचान

    September 26, 2026

    Funded Trader Markets के रिवॉर्ड्स ने पार किया USD 7.4 मिलियन का आंकड़ा, हर पेआउट का पब्लिक लेजर उपलब्ध

    September 25, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading