लड़के के हाथ पर कटे का निशान और लड़की के सर पर चोट का निशान है जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है
लखनऊ,05 जनवरी। हजरतगंज अंतर्गत जापलिंग रोड पर आज सूरजदीप काम्प्लेक्स में मिली लड़का और लड़की की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गयी। लड़के के हाथ पर कटे का निशान और लड़की के सर पर चोट का निशान है जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस इस घटना को आत्महत्या बता रही है। फिलहाल यह पोस्टमार्टम जांच के बाद ही पता चल पायेगा कि यह हत्त्या है या आत्महत्या!

बताया जाता है कि युवक और युवती दोनों की शिनाख्त हो गई है, दोनों कैसरबाग क्षेत्र के कटरा मकबूल गंज मोहल्ले में रहने वाले हैं, कल देर रात युवती काजल के घरवालों ने कैसरबाग कोतवाली में गुमशुदगी कि रिपोर्ट दर्ज कराई थी रिपोर्ट, युवक का नाम ओजस और युवती का नाम काजल है। दोनों युवक युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट कैसरबाग कोतवाली में कल लिखाई गई थी।







