लखनऊ, 27 फरवरी। एसटीए द्वारा यूपी में अवैध हथियारोें की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है जानकारी के अनुसार उन्हें यूपी के विभिन्न जनपदों में अवैध हथियारोें की तस्करी करने वाले गिरोह के बारें मेे काफी दिनों से सूचनायें मिल रही थी। आज उन्होंने मुखबिर की सूचना के आधार पर बताये गये स्थान पर जनपद अलीगढ की पुलिस टीम के साथ छापेमारी की जिसमे थाना क्वारसी क्षेत्र जनपद अलीगढ से राकेश सिंह, को उनके राॅयल गायत्री अपार्टमेन्ट स्थित फ्लैट से गिरफ्तार किया गया, बता दे राकेश सिंह सपा के पूर्व विधायक है और विधानसभा, क्षेत्र छर्रा जनपद अलीगढ के रहने वाले है उनके पास से अवैध विदेशी पिस्टल और कारतूस की बरामद हुआ है।
बताया जाता है कि सूचना प्राप्त हुई कि एक बडे अंतराष्ट्रीय गिरोह के कई सदस्य गिरोह बनाकर जनपद अलीगढ मेें सक्रिय होकर अवैध हथियारोें की खरीद फरोख्त कर रहें है इस सम्बन्ध में श्री अभिषेक सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीए, उप्र द्वारा एसटीए की विभिन्न इकाईयों/टीमों केा अवैध अस्लाहोें की खरीद फरोख्त करने वाले अपराधियों के विरूद्ध अभियान चलाकर अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके अनुपालन में श्री राजीव नारायण मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक, एसटीए पश्चिमी के निर्देशन एवं श्री राज कुमार मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक के पर्यवेक्षण में विशेष टीम का गठन कर अभिसूचना संकलन की कार्यवाही प्रारम्भ करते हुए अभिसूचना तन्त्र को सक्रिय किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त राकेश सिंह ने पूछताछ पर बताया कि वह विधान सभा क्षेत्र छर्रा जनपद अलीगढ का पूर्व विधायक है। बताया कि उसने यह अवैध विदेशी पिस्टल नागेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ ठाकुर निवासी जनपद अलीगढ से रूपया 4,50,000/-(चार लाख पचास हजार रूपये) मेें खरीदी है। अभियुक्त राकेश सिंह ने पूछताछ पर यह भी बताया कि नागेन्द्र उपरोक्त अपने साथी इशान चौधरी उर्फ उफक के साथ मिलकर अवैध विदेशी अस्लाहोें का कारोबार करता है। अभियुक्त राकेश सिंह से पूछताछ की जा रही है। नागेन्द्र तथा इशान चौधरी की गतिविधियोें के सम्बन्ध मेें अन्य जानकारी/सत्यापन किया जा रहा है।
अभियुक्त राकेश सिंह के विरूद्व थाना क्वासी जनपद अलीगढ पर मु.अ.स0. 275/18 धारा 7/25/1-क आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत हुआ हैं। अग्रिम विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।





