- साले कुशाग्र श्रीवास्तव की शादी में किया था जमकर डांस, डब्बू अंकल हुए थे वर्ल्ड फेमस
नई दिल्ली, 19 जुलाई 2018: गोविंदा का डांस स्टाइल कॉपी करने वाले डब्बू अंकल के साले को रास्ते में सुबह किसी बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी है। मध्य प्रदेश के विदिशा के रहने वाले डब्बू अंकल और उनके परिवार के खास सदस्य कुशाग्र श्रीवास्तव को बदमाशों ने किस वजह से गोली मारी है इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो डब्बू अंकल जिस साले की शादी में डांस कर किया था उसी साले को गोली मारी गई है। साले का नाम कुशाग्र श्रीवास्तव है। बताया जा रहा है कि कुशाग्र को एक अज्ञात नकाबपोश ने गोली मारी है। घटना के बारे में पता चलते ही पड़ोसी कुशाग्र के घर पहुंचे और सूचना दी। कुशाग्र को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
इस मामले में एक खबर ये भी बतायी जाती है कि एक नकाबपोश चोरी के इरादे से उसके घर में दाखिल हुआ था, घर में दाखिल होते हुए कुशाग्र ने चोर को देख लिया और उसे रोकने की कोशिश की, इसी हाथापाई में चोर ने उसे गोली मार दी।
एक तरफ लोगों का यह भी कहना है कि कुशाग्र को जानबूझकर गोली मारी गई है लोगों के मुताबिक मामला रैकी का है घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच की जा रही है पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से फूटगे खंगाल रही है जिससे चोर को आसानी से पकड़ा जा सके।






