तिरंगा यात्रा निकालने वाले हिन्दू युवकों ने किसी भी तरह की लिखित अनुमति प्रशासन से नहीं ली थी। इस बात पर को लेकर हिन्दू संघटनो ने पंकज झा को फ़ोन कर ऐतराज जताया और जान से मारने की धमकियां भी दी
लखनऊ, 29 जनवरी। कासगंज की रिपोर्टिंग करना ABP न्यूज़ चॅनेल के ब्यूरो चीफ पंकज झा लिए मुश्किलों का सबब बन गया उनको भगवाकरण की आड़ में जान से मारने की खुलेआम धमकियाँ दी जा रही हैं इसके अलावा उनकी बेटी को किडनैप करने की भी धमकी दी जा रही है। फ़िलहाल पंकज झा ने इस बात की जानकारी पुलिस को दे दी है।
पंकज झा ने कासगंज में हुए दंगे पर रिपोर्टिंग करते हुए चॅनेल पर लाइव बताया था कि तिरंगा यात्रा निकालने वाले हिन्दू युवकों ने किसी भी तरह की लिखित अनुमति प्रशासन से नहीं ली थी। इस बात पर को लेकर हिन्दू संघटनो ने पंकज झा को फ़ोन कर ऐतराज जताया और जान से मारने की धमकियां भी दी।

गौरतलब है कि कासगंज के जिलाधिकारी ने भी यही कहा था कि युवकों द्वारा किसी भी तरह की अनुमति नहीं ली गयी थी। वहीँ पंकज झा की इस रिपोर्टिंग के बाद से लगातार उन्हें हिन्दू संगठनों द्वारा फोन पर धमकियाँ दी जा रही हैं, इस विषय पर उन्होंने एक ट्वीट करते हुए लिखा कि सवेरे से कुछ ख़ास तरह के लोग हमें फ़ोन कर गालियॉं दे रहे हैं,जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, बेटी का अपहरण करने की चुनौती दे रहे हैं।ये पूछ रहे हैं कि क्या देश में तिरंगा यात्रा निकालने के लिए भी परमिशन की ज़रूरत पड़ेगी?लेकिन ऐसा तो कासगंज के डीएम ने कहा था, तो सवाल उनसे बनता है।







