सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार आज मुजफ्फरनगर के खतौली बाईपास पर सुबह होते ही पुलिस की मुठभेड़ तीन बीस हज़ार के इनामी बदमाशों के साथ हो गई, इसके साथ इस मुठभेड़ में पांच बदमाशों की गिरफ्तारी भी हुयी, जिसमे बीस हज़ार के इनामी नावेद व आबाद को गोली लगी, जबकी आसिफ,रहमान व 20000 का इनामी दानिश गिरफ्तार हुआ और इसके साथ ही पुलिस ने एक Swift कार दो देशी तमंचे और भारी मात्रा में कारतूस भी बरामद किये, यह सफलता क्राइम ब्रांच की टीम के सदस्य इस्पेक्टर परमपाल सिंह SI सचिन त्यागी और जितेंद्र को मिली है।







