मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गोली भी लगी

इलाके में कॉम्बिंग जारी:
पूरे इलाके में कॉम्बिंग अभियान जारी है एसएसपी दीपक कुमार के मुताबिक मुठभेड़ में घायल बीकानेर निवासी महेंद्र उर्फ महेश, मनोज उर्फ छोटू का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनके अन्य दोनों साथी राजेश उर्फ पेटला और रमेश उर्फ राजू से पुलिस डकैती में शामिल गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में पुलिस पता लगाने में जुटी हुयी है। पूछतांछ के दौरान गिरोह के सदस्यों दयाराम, रामदीन और कालिया की तलाश में पुलिस इलाके में कॉम्बिंग करने में जुटी हुयी है। पुलिस ने गिरफ्तार डकैतों के पास से एक 12 बोर की बंदूक, दो 12 बोर के तमंचे, एक 315 बोर का देशी तमंचा व जिंदा कारतूस और खोखा बरामद किया है।

पुलिस को देने पहुंचे चुनौती:
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए सभी बदमाश राजस्थान के झुंझुनू ,अलवर और बीकानेर के रहने वाले हैं। टीम ने जब इलाके में पहुंचकर दबिश दी तो सभी बदमाशों ने पुलिस से काफी देर तक मोर्चा लिया। शनिवार की तड़के गंगाखेड़ा में पुलिस से मुठभेड़ के बाद गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया।
मुठभेड़ में यह पुलिस टीम रही शामिल:
मुठभेड़ टीम में सीओ हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा, इंस्पेक्टर गंज आनंद शाही,कृष्णानगर इंस्पेक्टर अंजनी पांडेय समेत अन्य कई पुलिस कर्मी शामिल रहे। एसएसपी ने टीम में शामिल सभी पुलिस कर्मियों को पुरुस्कृत करने की घोषणा की है।





