पुलिस ने 3 आरोपियों की पहचान की
नई दिल्ली, 15 सितम्बर 2018: एक बच्ची जिसने 12वीं के इम्तेहान में अव्वल नम्बर लाये थे, जिसे प्रधानमंत्री ने सम्मानित किया था–बेटी पढ़ाओ-बेटी बढाओ के नारे के साथ, उसके सुनहरे भविष्य और सरकार की संकल्पना को तहस नहस कर दिया गया।
बच्ची के पिता ने जिसे कुश्ती का चेम्पियन बनने की ट्रेनिंग दी और जिसके कारण उसे भारतीय सेना में नॉकरी मिली, उसी ने अपने पांच से सात या ज्यादा दोस्तों के साथ उस बच्ची के साथ घिनोना कृत्य किया।
हरियाणा के रेवाड़ी में बोर्ड टॉपर से गैंगरेप मामले में राज्य प्रशासन के साथ-साथ पुलिस महकमा भी ऐक्शन में आ गया है। पुलिस ने 3 आरोपियों की पहचान कर ली है और अगले कुछ घंटों में गिरफ्तारियों का दावा भी किया है। पुलिस ने तीनों मुख्य आरोपियों की तस्वीरें भी जारी की हैं। केस की जांच में जुटी एसआईटी पहले ही आरोपियों से जुड़ा सुराग देने वाले को 1 लाख रुपये इनाम देने का ऐलान कर चुकी है।
शुक्रवार को रेप की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामले से जुड़ी नई जानकारी देते हुए बताया है कि मुख्य आरोपी सेना का जवान है, जिसकी पोस्टिंग राजस्थान में है। उसका नाम पंकज फौजी बताया जा रहा है, जो फिलहाल छुट्टी पर था।

मामले पर हरियाणा के डीजीपी बीएस संधू ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पुलिस अपनी पूरी कोशिश कर रही है और शाम तक कुछ कामयाबी मिल सकती हैं। उन्होंने कहा, ‘केस रजिस्टर कर लिया गया है। 3 आरोपियों की पहचान भी हो चुकी है। इनमें से एक आर्मी में कार्यरत है। हम उसके खिलाफ वॉरंट जारी कर रहे हैं। शनिवार शाम तक इस मामले में कुछ गिरफ्तारियां होंगी। रेवाड़ी एडीजी इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं। क्या मामले में पुलिस ने किसी तरह की कोई लापरवाही बरती गई है, यह भी देखा जाएगा।’
19 साल की टॉपर के साथ बीते बुधवार को गैंगरेप का मामला सामने आया था। उस वक्त वह कोचिंग सेंटर से घर लौट रही थी। उसी समय बस अड्डे से पंकज और मनीष नाम के दो युवकों ने युवती को लिफ्ट देने के बहाने अगवा कर लिया था। आरोपी युवती के गांव के ही रहने वाले थे इसलिए वह उन्हें जानती थी। आरोपी युवती को लिफ्ट देकर उसे एक सुनसान स्थान पर ले गए जहां उसे नशीला पेय पदार्थ पिलाकर उससे सामूहिक बलात्कार किया। तीसरे आरोपी का नाम नीशू बताया जा रहा है। मामले पर लड़की के पिता ने कहा था कि हो सकता है आठ से 10 लोगों ने उससे बलात्कार किया हो।






