लखनऊ, 15 अप्रैल। उन्नाव की घटना में बलात्कार के आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर सात दिनों की सीबीआई रिमांड पर है। पूछताछ के दौरान कुलदीप सिंह सेंगर ने दावा किया कि वह घटना वाले दिन उन्नाव में नहीं था। सेंगर ने कहा, घटना वाले दिन मैं तो कानपुर में किसी की बर्थडे पार्टी में शामिल होने गया था।
सीबीआई से मीडिया को मिली जानकारी में सेंगर ने पूछताछ के दौरान बताया कि घटना के दिन वह कानपुर में किसी परिचित की बर्थडे पार्टी में सामिल होने गये हुए थे। सेंगर ने दावा किया कि उनके मोबाइल की लोकेशन निकाली जा सकती है। बल्कि उनके साथ जो ड्राइवर और सुरक्षाकर्मी थे, उनकी लोकेशन से भी इस बात की पुष्टि हो सकती है। कुलदीप सेंगर ने कहा है कि सीबीआई उस बर्थडे पार्टी की फुटेज भी मंगा कर चेक कर सकती है कि वह उस वक्त कहां थे।






