- संकटहरण पंचमुखी हनुमान मंदिर का 12वां स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न
- भजन संध्या में गूंजी स्तुतियां, हुआ भव्य भण्डारा
लखनऊ, 17 अप्रैल 2019: बीरबल साहनी मार्ग पुराना हैदराबाद गोमती तट स्थित श्री संकटहरण पंचमुखी मंदिर में पंचमुखी हनुमान प्रतिमाओं के पांचों चेहरों पर आज कुछ ज्यादा ही तेज और प्रसन्नता का भाव नजर आ रहा था क्योंकि बारहवें स्थापना दिवस के अवसर पर उनके निकट आज श्रीगणेशजी और श्रीराम दरबार की प्रतिमाओं की स्थापना का कार्य विधिविधान पूरा हो गया।
नैमिषारण्य से आए पंडित पटेश्वरीप्रसाद शुक्ल के नेतृत्व में पंच पुरोहितों द्वारा प्रारम्भ हुए तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह में 15 से प्रारम्भ जलाधिवास और कल के वेदी पूजन व धान्याधिवास के बाद आज फलाधिवास, मिष्ठान्नाधिवास, सुगन्धिवास, हवन कार्यक्रम सम्पन्न हो गया। आज शाम जहां यहां भजन संध्या में स्तुतियों की गंूज उठी तो मध्याह्न बाद प्रारम्भ हुआ भण्डारा देर शाम तक चलता रहा।
भजन संध्या में लखनऊ के प्रतिष्टित गायको ने प्रभु चरणों मे अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। गायक प्रेम शर्मा ने-राम के नाम को गुनगुनाते रहो…, सीमा मेहरोत्रा ने मेरी सुबह राम मय हो…., सुनाकर वातावरण को राममय बनाया तो प्रीति लाल ने- राम पइयाँ चलो,मैं निहारूँ तुम्हे…… सुनाकर भगवान राम के बालरूप की अठखेलियों को मूर्तरूप प्रदान किया। अन्य गायको में बहन सुदेश आनंद व बहन कंचन अरोड़ा और जे पी पुरी आदि प्रमुख रहे।
मंदिर ट्रस्ट के सचिव पी.एस.मेहरा ने एक विज्ञप्ति में बताया कि पंडित तुलाराम शर्मा द्वारा स्थापित इस मंदिर परिसर में प्रतिमाओं के प्राण प्रतिष्ठा के लिए विभिन्न पूजन कार्यक्रम 15 अप्रैल सेे चल रहे थे। उन्होंने बताया कि डा.एम.के.मित्रा, अरविन्द कुमार, विक्की, ज्ञान सिंह, पियूष अवस्थी, रामप्रसाद अग्रवाल, अनिलकुमार अग्रवाल, दिलीप ़ित्रपाठी, साधना शर्मा, विशाल सिंह चैहान, गोपालकृष्ण पाण्डेय, जीके सेठ, आरपी शर्मा, सुधांशु शुक्ला व अन्य भक्तजनों का सहयोग इस आयोजन में मिला।







