नई दिल्ली,25 सितम्बर 2019: जम्मू कश्मीर से सटे पीओके में आज मंगलवार शाम 4:35 पर भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5।8 की दर्ज की गई है। इतनी तेज जलजले से पूरा उत्तर भारत भी कांप उठा। पीओके के जाटलांन इलाके में भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है। जो कि मीरपुर के करीब है।

शुरुआती खबरों के अनुसार भूकंप से भारी तबाही हुई है। अपुष्ट खबरों के अनुसार लोगों के मरने वालों की संख्या 5 और घायलों की संख्या 50 के आसपास बताई गई है। बताया जाता है कि पीओके की सड़कें बीच से फट गई हैं और गाड़ियां पलट गई थी।
जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि भूकंप से फिलहाल राज्य में किसी नुकसान की खबर नहीं है। उधर भारत की राजधानी दिल्ली के एनसीआर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के बाद लोगों में दहशत फैल गई और लोग अपने- अपने दफ्तर और घरों से बाहर निकल आये। बताया जाता है कि दिल्ली के साथ-साथ कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोग भूकंप से बुरी तरह से डरे हुए हैं।







