Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 4
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर»Education

    64 मेधावी छात्रों ने 17 करोड़ की स्कॉलरशिप पाकर बनाया कीर्तिमान

    By April 2, 2019 Education No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 565

    लखनऊ, 02 अप्रैल 2019: सिटी मोन्टेसरी स्कूल के आईएससी की कक्षा 12 परीक्षा में इस वर्ष सम्मिलित हुए 64 मेधावी छात्रों ने इस वर्ष अमेरिका, इंग्लैण्ड, कनाडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी, स्पेन आदि देशों के प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों की कुल 17 करोड़ 5 लाख की स्कॉलरशिप अर्जित करने का कीर्तिमान बनाया है।

    खास बात यह है कि अधिकांश छात्रों ने एक साथ एक से अधिक विश्वविद्यालयों की 100ः प्रतिशत स्कॉलरशिप अर्जित की है। छात्रों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय के संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की शैक्षिक उपलब्धि अर्जित करने वाले छात्रों को ढेर सारी बधाईयाँ दी हैं, साथ ही विद्यालय के विद्वान व कर्तव्यनिष्ठ शिक्षकों एवं कैरियर काउन्सलरों का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

    सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि छात्रों को स्कॉलरशिप देने वाले विश्वविद्यालयों में इंग्लैण्ड की आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी, ग्लासगो यूनिवर्सिटी, नाटिंघम यूनिवर्सिटी आदि एवं अमेरिका की पर्ड्यू यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनोइस, यूनिवर्सिटी ऑफ द पैसिफिक, यूनिवर्सिटी ऑफ सिनसिनाटी, पेंसिल्वेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट्रल फ्लोरिडा, यूनिवर्सिटी ऑफ कंसास, वाशिंगटन स्टेट यूनिवर्सिटी, इलिनोइस यूनिवर्सिटी, मियामी यूनिवर्सिटी और विश्व के कई अन्य सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय शामिल हैं।

    ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के जैक और जोएल का युगल लाइव संगीत कार्यक्रम 6 व 7 अप्रैल को

    लखनऊ, 02 अप्रैल 2019: सिटी मोन्टेसरी स्कूल के विशेष आमंत्रण पर आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के जैक और जोएल आगामी शनिवार, दिनाँक 6 अप्रैल 2019 को सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम में शाम 6.00 बजे से रात्रि 9.00 बजे तक तथा रविवार, दिनाँक 7 अप्रैल 2019 को सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में सायं 6.00 बजे से रात्रि 9.00 तक युगल लाइव पॉप संगीत कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे। इस पॉप संगीत समारोह में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र एवं सिटी मोन्टेसरी स्कूल के डायरेक्टर ऑफ स्ट्रेटजी श्री रोशन गाँधी विशेष अतिथि कलाकार के रूप में प्रतिभाग करेंगे। यह जानकारी सिटी मोन्टेसरी स्कूल के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी।

    श्री शर्मा ने कहा कि आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय (यूनाइटेड किंगडम) के सबसे लोकप्रिय जैक और जोएल सी.एम.एस. छात्रों के लिए संगीत कार्यशालाएँ चलाने के लिए 2 से 8 अप्रैल तक सी.एम.एस. के विभिन्न कैम्पसों का भ्रमण कर रहे हैं। इस बीच वे सीएमएस आडिटोरियमों में 2 लाइव संगीत कार्यक्रम भी आयोजित करेंगे। सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट एवं ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा प्रो0 गीता गाँधी किंगडन ने जैक एवं जोएल द्वारा सी.एम.एस. में आयोजित किये जाने वाले इस संगीत वर्कशाप को उन सभी संगीत प्रेमी छात्र एवं छात्राओं के लिए विशेष उपयोगी बताया है, जो कि विश्व स्तरीय संगीत की विभिन्न शैलियों एवं कोरियोग्राफी की बारीकियों को सीखना चाहते हैं।

    श्री शर्मा ने बताया कि 6 और 7 अप्रैल को क्रमशः सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम एवं सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस ऑडिटोरियम में आयोजित इन संगीत समारोहों में प्रवेश सभी स्कूलों और कालेजों के छात्रों के लिए पूरी तरह से मुफ्त है। सभी छात्र एवं छात्रायें इसके संबंध में अधिक जानकारी के लिए सी.एम.एस. के श्री सुरेश कश्यप से उनके मोबाइल 9235394971 पर संपर्क कर सकते हैं।

    #सिटी मोन्टेसरी स्कूल

    Keep Reading

    Killer with ₹1 Lakh Bounty Gunned Down in Encounter; SWAT Officer Injured

    एक लाख का इनामी हत्यारा मुठभेड़ में ढेर, SWAT अधिकारी घायल

    Akhilesh Yadav sang the praises of the bicycle in a viral post, highlighting that it is an excellent mode of transport—affordable in price yet immensely useful.

    अखिलेश यादव ने साइकिल की महिमा गाई, पोस्ट वायरल, साइकिल भी है खूब सवारी थोड़े दाम काम दे भारी

    Mahakavi Bhushan's ancestral village to become a hub of the shared culture of UP and Maharashtra: DM

    उप्र व महाराष्ट्र की साझा संस्कृति का केंद्र बनेगा महाकवि भूषण का पैतृक गांव : डीएम

    Lesser-Known Pilgrimage Sites Now on the Tourism Map! UP Government's New Mission

    अल्पज्ञात तीर्थ अब पर्यटन मानचित्र पर! UP सरकार का नया मिशन

    The True Essence of Devotion: A Scripturally Prescribed 'Bada Mangal' Bhandara at Shri Shakti Dham Ashram

    भक्ति का सच्चा स्वरूप: श्री शक्ति धाम आश्रम में शास्त्रोक्त ‘बड़ा मंगल’ भंडारा

    Shaurya Pratap and Anayika Crowned Badminton Champions!

    शौर्य प्रताप और अनायिका बने बैडमिंटन चैंपियन!

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Haridwar's Rajaji National Park: Here, the jungle itself will tell you its stories!

    हरिद्वार का राजाजी नेशनल पार्क: यहां जंगल खुद आपको अपनी कहानियां सुनाएगा!

    June 4, 2026
    Killer with ₹1 Lakh Bounty Gunned Down in Encounter; SWAT Officer Injured

    एक लाख का इनामी हत्यारा मुठभेड़ में ढेर, SWAT अधिकारी घायल

    June 4, 2026
    Akhilesh Yadav sang the praises of the bicycle in a viral post, highlighting that it is an excellent mode of transport—affordable in price yet immensely useful.

    अखिलेश यादव ने साइकिल की महिमा गाई, पोस्ट वायरल, साइकिल भी है खूब सवारी थोड़े दाम काम दे भारी

    June 4, 2026
    ORAFOR Launches New Premium Hospitality Uniform Collection

    ORAFOR ने लॉन्च किया हॉस्पिटैलिटी का नया प्रीमियम यूनिफॉर्म कलेक्शन

    June 4, 2026
    Trump’s ‘Fool’ Remark Goes Viral! Even Americans Who Oppose War Dubbed ‘Fools’

    ट्रंप भारी उलझन में: MAGA का भविष्य कौन संभालेगा, वेंस पर शक या रूबियो को मौका?

    June 3, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading