सी.एम.एस. के मेजबानी में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के जैक और जोएल का
लखनऊ, 06 अप्रैल 2019: सिटी मोन्टेसरी स्कूल के विशेष आमंत्रण पर लखनऊ आएं आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के जैक और जोएल का लाइव पॉप कन्सर्ट कल 6 अप्रैल, शनिवार को सायं 6.00 बजे से रात्रि 9.00 बजे तक सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम में आयोजित हो रहा है।
इस पॉप संगीत समारोह में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र एवं सिटी मोन्टेसरी स्कूल के डायरेक्टर ऑफ स्ट्रेटजी रोशन गाँधी विशेष अतिथि कलाकार के रूप में प्रतिभाग करेंगे। यह जानकारी सिटी मोन्टेसरी स्कूल के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है।
श्री शर्मा ने बताया कि यह लाइव कन्सर्ट पूर्णतया निःशुल्क है एवं लखनऊ के सभी विद्यालयों के छात्र व अभिभावक आमन्त्रित हैं। उन्होंने बताया कि कल 6 अप्रैल को आयोजित लाइव कन्सर्ट के अलावा एक और लाइव कन्सर्ट का आयोजन परसों 7 अप्रैल, रविवार को सायं 6.00 बजे से सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में किया जायेगा।







