पात्रों के खातें में जल्द से जल्द भेजीं जाएँ छात्रवृत्ति: रातेन्द्र सिंह
लखनऊ, 15 फरवरी 2019: हमराह एक्स कैडेट एनसीसी सेवा संस्थान (छात्र सभा) के तत्त्वाधान में छात्र सभा के अध्यक्ष रातेन्द्र सिंह के नेत्रत्व में लखनऊ यूनिवर्सिटी से सम्बद्ध कालेजों के छात्रों ने छात्रवृत्ति न प्राप्त होने से हजरतगंज स्थित गाँधी प्रतिमा पर धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना था कि उन्होंने छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन किया था और सभी प्रपत्र भी जमा किये थे परन्तु अभी तक उन्हें छात्रवृत्ति का लाभ नहीं प्राप्त हुआ। जबकि कॉलेज के बहुत से छात्र लाभान्वित हो चुके हैं।
छात्र सभा के अध्यक्ष रातेन्द्र सिंह ने कहा कि छात्र किसी तरह अपने अभिभावकों से पैसा लेकर शिक्षा प्राप्त कर रहे है। अगर उन्हें योजना का लाभ न मिला तो आगे शिक्षा नहीं ले पाएंगे। सभी अभिभावक इतने सक्षम नहीं है कि वे बच्चों की पढाई का पूरा पैसा दे सकें, उन सभी छात्रों और अभिभावकों के लिए छात्रवृत्ति अत्यंत आवश्यक है। हम प्रशाशन से उम्मीद करते है कि जो छात्र पात्र है उनके खातें में जल्द से जल्द छात्रवृत्ति भेजी जाए। यदि ऐसा नहीं होता है तो हम आगे कदम उठाने के लिए बाध्य नहीं है।
इस मौके पर छात्र सभा के अध्यक्ष रातेन्द्र सिंह, सचिव कृष्ण देव ,मोहम्मद रोमान,हर्षित बाजपेई ,गौरव द्विवेदी ,शिवांशु कुमार,सत्यनारायण,मुकेश तिवारी ,अमन दीक्षित, सरफराज, राहुल कुमार, अभिषेक सिंह, मो० अनस,बिलाला फारूखी, सफीक, रामकिशन,आयूष,आरीश,फ़राज़,हमजा,सै० अयन समेत अन्य छात्र उपस्थित रहें।







