कमेटी कंपनियों से करेगी संपर्क, विश्वविद्यालय में लगवाएगी रोजगार मेला
लखनऊ, 28 जनवरी 2020: लखनऊ विश्वविद्यालय अपने विद्यार्थियों को पास आउट करते ही नौकरी की व्यवस्था करने के लिए हर तरह की कोशिश कर रहा है। अब विश्वविद्यालय हर प्रोफेसनल कोर्स की एक प्लेसमेंट कमेटी बनाएगा, जिसका काम कंपनियों को अपने विश्वविद्यालय में आमंत्रित करना और विद्यार्थियों का साक्षात्कार कराना होगा। इस संबंध में मंगलवार को एक बैठक कुलपति की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें यह निर्णय किया गया।
विश्वविद्यालय में चौबीस से अधिक प्रोफेसनल काेर्स हैं। विश्वविद्यालय ने तय किया है कि अपने विद्यार्थियों को पास आउट करने तक उन्हें नौकरी दिलाने का भी प्रयास किया जाए। इसके लिए एक कमेटी बनाने का भी निर्णय किया गया, जो कंपनियों से संपर्क करेगी। उन्हे विश्वविद्यालय में बुलाकर रोजगार मेला लगवाने की व्यवस्था के साथ ही विद्यार्थियों को अच्छी सेलरी पर नौकरी दिलवाने का प्रयास करेगी।
इस कमेटी में कितने लोग और कौन-कौन लोग शामिल होंगे, अभी यह तय नहीं हो पाया है लेकिन संभावना है कि जल्द ही तय कर लिया जाएगा। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने मंथन शुरू कर दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द ही इसकी घोषणा कर देगा। इसके साथ ही विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट कमेटी का एक आॅफिस भी काम करने लगेगा। विश्वविद्यालय के जन संपर्क अधिकारी प्रोफसर दुर्गेश ने बताया कि इस संबंध में जल्द ही कमेटी बन जाएगी।







