One film over .. “Gulabo Sitabo” .. now onto the next venture .. KBC .. !! “अनवरत समय की चक्की चलती जाती है ” ~ HRB
नई दिल्ली,30 जुलाई 2019: बिग बी अमिताभ बच्चन ने सोमवार को अपनी फिल्म गुलाबो सिताबो की शूटिंग की शूटिंग खत्म की। इसके बाद उन्होंने फिल्म के सेट की कई तस्वीरें ट्विटर पर शेयर कीं, जिसमें खुद अमिताभ और पूरी टीम खुशियां मना रही है। बता दें कि बिग बी पिछले एक महीने से लखनऊ की अलग-अलग लोकेशन पर फिल्म गुलाबो-सिताबो की शूटिंग कर रहे थे।
मकानमालिक और किराएदार के रिश्ते पर आधारित डायरेक्टर शूजित सरकार की कॉमिडी फिल्म में पहली बार अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना साथ नजर आएंगे। फिल्म अगले साल अप्रैल को रिलीज होगी।
दिमाग में विचारों का जितना कम ट्रैफिक होगा, जिंदगी का सफर उतना ही आसान होगा:

फोटो के साथ उन्होंने लिखा, ‘गुलाबो सिताबो पर काम पूरा… यह एक नॉन स्टॉप सुनियोजित शेड्यूल रहा। अब केबीसी की शुरुआत होगी!’ इसके बाद अमिताभ ने अपने गुलाबो सिताबो लुक की और केबीसी के सेट की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कीं।
अनवरत समय की चक्की चलती जाती है
उन्होंने लिखा, ‘एक फिल्म खत्म गुलाबो सिताबो… अब अगले काम पर… केबीसी…।’ इसके बाद उन्होंने अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की कविता की एक लाइन लिखी, ‘अनवरत समय की चक्की चलती जाती है।’





