विद्या बालन इंपीरियल कॉलेज का करेंगी दौरा, जहां शकुंतला देवी ने बनाया था गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड
वर्सेटाइल अभिनेत्री विद्या बालन हमेशा अपने अभिनय, एक्टिंग कौशल और अपने चुने हुए किरदारों से हम सभी को प्रभावित करती आ रही हैं. अब विद्या अपनी आगामी फिल्म शकुंतला देवी में गणित की पहेलियों से खेलती हुई नज़र आएंगी, जिसे देखने के लिए हम सभी उत्साहित है.
प्रतिभाशाली एक्ट्रेस विद्या लंदन में इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुकी हैं. यह फिल्म शकुंतला देवी उर्फ मानव कंप्यूटर के जीवन और असाधारण उपलब्धियों पर आधारित है. अब इस फिल्म से जुड़ी खबर आई है कि विद्या बालन इंपीरियल कॉलेज का विजिट करने जा रही है , जहां शकुंतला देवी ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की उपलब्धि हासिल की थी।

18 जून 1980 को शकुंतला देवी ने इम्पीरियल कॉलेज लंदन के कंप्यूटर विभाग द्वारा ऐच्छिक रूप से चुने गए दो 13 नंबर की संख्या का मल्टिप्लिकेशन किया था, उन्होंने इस मल्टिप्लिकेशन का सही उत्तर बिना किसी गलती के सिर्फ 28 सेकंड में दें दिया था। इस अकल्पनीय उपलब्धि के साथ शकुंतला देवी ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना स्थान बनाया था. अब इसी प्रतिष्ठित संस्थान ने इसके छात्रों से मिलने के लिए विद्या बालन को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है।
इस बारे में करते हुए उत्साहित विद्या ने कहा “इंपीरियल कॉलेज शकुंतला देवी के जीवन का एक अभिन्न अंग है, यह वही कॉलेज है जहाँ उन्होंने गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की उपलब्धि हासिल की थी। यह मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है कि मुझे इस संस्थान में जाने का अवसर मिल रहा है।
शंकुतला देवी अनु मेनन द्वारा निर्देशित की जा रही है, जिसका निर्माण सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स प्रोडक्शंस और विक्रम मल्होत्रा कर रहे है। इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा भी हैं । मैथमेटिशियन शकुंतला देवी पर बनी यह फिल्म 2020 की गर्मियों में रिलीज़ होने वाली है।







