Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 24
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    उनकी लानत के लिए लफ्ज़ भी नहीं मिल रहे

    By January 20, 2020Updated:January 21, 2020 Hot issue No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 543

    बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आज़मी का 18 जनवरी के दिन शनिवार को एक कार ऐक्सिडेंट हो गया था जिसमें वह बुरी तरह ज़ख़्मी हो गई थीं। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म अभिनेत्री के साथ यह हादसा मुंबई -पुणे एक्सप्रेसवे पर कोल्हापुर टोल के आसपास हुआ था। असल में शबाना आज़मी की कार और ट्रक में भिड़त हो गई थी जिसके चलते शबाना आज़मी की कार भी बुरी तरह टूट गई थी। अभिनेत्री को भी इस हादसे में काफ़ी चोट आई थी। शबाना आज़मी को हादसे के बाद पनवेल के पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उपचार के थोड़ी देर बाद ही डॉक्टर की सलाह के अनुसार शबाना आज़मी को अंधेरी के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती किया गया था।

    अलग कार में थे जावेद अख्तर:

    बताया जाता है कि असल में शबाना आज़मी और जावेद अख़्तर शहर से दूर अपने परिवार और पारिवारिक मित्रों के साथ जावेद अख़्तर का जन्मदिन सेलीब्रेट कर मुंबई लौट रहे थे। शबाना आज़मी और जावेद अख़्तर इस दौरान अलग-अलग गाड़ियों में सवार थे जिसके चलते जावेद अख़्तर भी इस हादसे की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। शबाना आज़मी और जावेद अख़्तर की गाड़ियां आगे-पीछे कुछ ही दूरी के फ़ासले पर चल रही थीं।

    कार ऐक्सिडेंट की इस खबर के वायरल होते सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने शीघ्र स्वस्थ होने की दुवाए मांगी लेकिन सोशल मीडिया पर एक धड़ा ऐसा भी था जिसने उनके लिए अनर्गल बातें लिखी। ऐसे दुःख की घडी में लोग उन्हें राष्ट्रविरोधी धरम से जोड़ कर देख रहे थे इस पर सवेदनशील पत्रकारों ने भी अपनी बातें रखीं-


    मतभेद हो सकते हैं मनभेद नहीं होने चाहिए….

    भगवान उन्हें जल्दी स्वास्थ्य करें।
    – पूजा भारद्वाज, ट्विटर से


    दुर्घटना में घायल होने पर मौत की कामना कर रहे हैं?
     

    जो गर्भ में अपनी कन्याओं को मार देते हैं, जो जमीन जायदाद पर कब्ज़े के लिए अपने बाप के मरने की कामना करते हैं, जो देश बेच कर खुश होते हैं—-इसी सम्प्रदाय के लोग जावेद अख्तर और शबाना आज़मी के दुर्घटना में घायल होने पर मौत की कामना कर रहे हैं। उनकी लानत के लिए लफ्ज़ भी नहीं मिल रहे–

    • पंकज चतुर्वेदी की वॉल से

    इतनी नफ़रत कहां से और क्यों ?

    कितना नफ़रत भरा समाज हो गया है हमारा! लोग शबाना आज़मी और जावेद अख़्तर के एक्सीडेंट पर उनके ठीक होने की कामना करने के सामान्य शिष्टाचार के बजाय अपने मन की घृणा उगल रहे हैं। बहुत वाहियात और शर्मनाक है यह सब। इतनी नफ़रत कहां से और क्यों ?

    • अमिताभ श्रीवास्तव की वॉल से 

    Keep Reading

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Insistence on a mobile phone leads to family tragedy; three die after falling from a hill in Chhatrapati Sambhajinagar.

    मोबाइल की जिद में उजड़ा पूरा परिवार, छत्रपति संभाजीनगर की पहाड़ी से गिरकर तीन मौतें

    A spine-chilling, mysterious incident on the stairs in Ghaziabad: A person riding a cat or a black buffalo?

    गाजियाबाद में सीढ़ियों पर रोंगटे खड़े कर देने वाली रहस्यमयी घटना: बिल्ली या काले भैंसे पर सवार व्यक्ति?

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    'Take 5 lakhs, just save my brother...' Kanwariya swept away by the Ganga's strong current; brother stood on the bank, pleading desperately.

    ‘5 लाख ले लो, बस मेरे भाई को बचा लो…’ गंगा की तेज धार में बह गया कांवड़िया, किनारे खड़ा भाई गिड़गिड़ाता रहा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    August 22, 2026
    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    August 22, 2026

    कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

    August 22, 2026

    गलगोटियास विश्वविद्यालय ने Microsoft के सहयोग और byteXL द्वारा संचालित उद्योग-एकीकृत AI एवं ML डिग्री का शुभारंभ किया

    August 22, 2026
    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    August 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading