Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 14
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया»Crime News

    फैशन डिजाइनर ने दहेज़ न मिलने पर पत्नी को 5वीं मंजिल से फेंका, मौत

    By April 25, 2017 Crime News No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 801

    उत्तर प्रदेश

    नोएडा में दहेज़ के लिए ह्त्या का एक बहुत ही दर्दनाक मामला सामने आया है जहां एक फैशन डिज़ाइनर ने अपनी पत्नी को 5 वीं मंजिल से नीचे फेक दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी प्राप्त सूचना के अनुसार वह अपने बच्चे को भी नीचे फेकने वाला ही था लेकिन किसी तरह उसकी जान बच गयी
    क्या है पूरा मामला-
    पटना जिले के मोकामा की रहने वाली रूपा की शादी दो वर्ष पहले समस्तीपुर निवासी विजय शंकर से हुई थी। विजय शंकर नोएडा फेज-2 की एक्सपोर्ट कंपनी में फैशन डिजाइनर है। दोनों अपने 9 माह के बेटे के साथ सेक्टर-87 स्थित मन्नत अपार्टमेंट के पांचवें तल पर किराये पर रहते थे। बेटे की देखभाल के लिए उनकी छोटी बहन निधी कुमारी नोएडा आई थी।आरोप है कि दहेज के लिए रूपा को उसके ससुराल वाले काफी दिनों से परेशान कर रहे थे। शादी के बाद भी दहेज में 10 लाख रुपए और कार की मांग करता था।
    फैशन डिजाइनर ने बीते गुरुवार को अपनी पत्नी को पांचवीं मंजिल से नीचे फेंक दिया था। पड़ोसी महिला को अस्पताल ले गए,जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने महिला के परिजनों की शिकायत पर आरोपी पति, उसके मां-बाप और भाई-बहन के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
    घटना वाले दिन यानी 20 अप्रैल की रात विजय शंकर शराब के नशे में धुत हो कर घर पर आया और रूपा से मारपीट करने लगा।निधी ने रूपा को छुड़ाने का प्रयास किया तो उसे धक्का दे दिया। निधी के हाथ में नौ माह का रूपा के बेटा था। बच्चे को लेकर निधी गिर गई। इसके बाद विजय ने रूपा को बालकनी से नीचे फेंक दिया।
    आरोपी पति ने निधि घटना की चश्मदीद को भी धक्का दिया था। लेकिन वो बच्चे को लेकर नीचे भाग गई थी।घटना के बाद निधी रोने लगी थी और उसने घटना की जनकारी फोन कर घरवालों को दी थी।
    पुलिस के मुताबिक– आरोपी पति ने 21 अप्रैल को थाने में लिखित तहरीर दी थी कि उसकी पत्नी पौधों में पानी डाल रही थी। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और उसकी पांचवीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। इसी दिन नोएडा पहुंचे महिला के परिजनों ने आरोपी विजय शंकर के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

    Keep Reading

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    Former MLA Surendra Singh foiled an attempt to kidnap a young woman on NH-31.

    पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने NH-31 पर युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम की

    Daughters did not attend father's funeral... watched the final farewell via video call after sending just ₹5,100!

    बाप के अंतिम संस्कार में नहीं आईं बेटियां… सिर्फ 5100 रुपये भेजकर वीडियो कॉल पर देखा अंतिम विदाई!

    Physics gold medalist Srishti Kandari ends her life; case registered against husband, mother-in-law, and sister-in-law.

    भौतिक विज्ञान गोल्ड मेडलिस्ट सृष्टि कंडारी ने दी जान, पति-सास-बहन पर केस

    Shot dead on the highway in front of his wife and children! Tragic death of a young man returning from a pilgrimage to Baba Vishwanath.

    पत्नी-बच्चे के सामने हाईवे पर गोली मारकर हत्या! बाबा विश्वनाथ दर्शन से लौट रहे युवक की दर्दनाक मौत

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    When technology became a tool for fraud, these films and web series revealed the terrifying face of the scam.

    जब तकनीक बनी ठगी का हथियार, इन फिल्मों और वेब सीरीज़ ने दिखाया धोखाधड़ी का खौफनाक चेहरा

    October 13, 2026
    Rupali Suri's saree charm shines in the colorful glamour of Navratri

    नवरात्रि का रंगीन ग्लैमर में छाया रूपाली सूरी का साड़ी जलवा

    October 13, 2026
    Nyrraa M. Banerjee gets emotional recalling memories of her first film with Nana Patekar.

    नाना पाटेकर के साथ पहली फिल्म की यादें, नायर्रा एम. बनर्जी हुईं भावुक

    October 11, 2026
    Civil Defence stands with flood victims in Faizullaganj; distributes relief supplies.

    फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा सिविल डिफेंस, बांटी राहत सामग्री

    October 11, 2026
    Residents of the dilapidated Badalikheda took to the streets.

    बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिक सड़कों पर उतरे

    October 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading