Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    फिटकरी एक फायदे अनेक!

    By April 23, 2018 Featured No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 685

    पत्थर जैसी सफेद रंग की छोटी सी दिखने वाली फिटकरी आपके बहुत काम आ सकती है। इसके ऐसे-ऐसे इस्तेमाल हैं कि आपकी दर्द, बीमारी, स्किन प्रॉब्लम तो चुटकियों में खत्म हो जाएगी। आमतौर पर घरों में जिस फिटकरी का इस्तेमाल करते हैं वो सफेद रंग की होती है लेकिन बता दें कि फिटकरी लाल रंग की भी होती है।

    ज्यादातर पुरूष शेव करने के बाद फिटकरी का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा कुछ लोग इसे पानी साफ करने के लिए भी उपयोग में लाते हैं। लेकिन यह चोट लगने पर भी प्रयोग में लाई जा सकती है, यह बहुत कम लोग जानते हैं।

    चोट लगने पर यदि घाव हो गया हो और उससे लगातार खून आ रहा हो तो फिटकरी के पानी से घाव को धो लेना चाहिए। इससे कुछ ही देर में खून बहना बंद हो जाएगा और घाव में आराम मिलेगा। यदि आप फिटकरी के पानी की नहीं तो उसको महीन पीसकर भी प्रयोग में ला सकते हैं।

    आपको बता दें कि फिटकरी केवल चोट में ही लाभकारी नहीं है बल्कि यह चेहरे पर आई झुर्रियां भी कम कर दिखाती है। यह एक ऐसा ब्यूटी टिप है जिसे यदि सही रूप से इस्तेमाल में लाया जाए, तो यह यकीनन काम कर दिखाता है। यदि आपके चेहरे पर भी झुर्रियां आ गई हैं तो फिटकरी के पानी का इस्तेमाल करना आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। आप चाहें तो फिटकरी के एक बड़े टुकड़े को पानी में डुबोकर चेहरे पर हल्के हाथों से मलें। कुछ देर बाद साफ पानी से चेहरा धो लें।

    फिटकरी को एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर माना गया है। इसलिएए इसका इस्तेमाल जब चेहरे पर होता है तो यह ना केवल दाग-धब्बों को कम करती है, साथ ही चेहरे पर एक चमक भी आ जाती है।

    खांसी के आपने कई इलाज सुने होंगे, लेकिन फिटकरी भी खांसी दूर भगाती है यह नहीं जाना होगा। यदि किसी को खांसी की या फिर दमा की शि‍कायत है तो फिटकरी उसका रामबाण इलाज है। फिटकरी के चूर्ण को शहद के साथ मिलाकर चाटने से दमा और खांसी में फायदा होता है। यदि किसी के दांत में दर्द तो तो उसे फिटकरी का प्रयोग करना चाहिए।

    किसी के सिर में काफी गंदगी हो या फिर साथ ही जूएं भी पड़ गई हों तो ऐसे में फिटकरी का इस्तेमाल लाभकारी सिद्ध हो सकता है। परेशान व्यक्ति को फिटकरी के पानी से बाल धोना चाहिए, कुछ दिन यह प्रयोग करने से जुएं मर जाती हैं और साथ ही दूसरी गंदगी भी धुल जाती है।

    कुछ लोगों को हद से ज्यादा पसीना आता है तो किसी को बहुत कम, लेकिन परेशानी तब अधिक बढ़ जाती है जब पसीने के साथ शरीर से बदबू भी आने लगे। यदि आपको भी बहुत पसीना आता है और साथ ही पसीने से बदबू भी आती है तो फिटकरी का इस्तेमाल आपके लिए खासतौर पर फायदेमंद रहेगा। फिटकरी का एक महीन चूर्ण बना लें। नहाने से पहले फिटकरी के इस चूर्ण की कुछ मात्रा पानी में डाल दें। इस पानी से नहाने से आपकी ये समस्या दूर हो जाएगी।

    इसके अलावा फिटकरी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण व्यक्ति के मुंह की बदबू को दूर करने में मदद करते हैं। इसके लिए इसे एक नेचुरल माउथवॉश की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। दांत दर्द हो या मुंह की बदबू हो, दोनों मामले में फिटकरी के पानी से किया गार्गल कुछ ही दिनों में समस्या हल कर देता है।

    Keep Reading

    3 मिनट की झपकी एक ईमानदार इंसान की इज़्ज़त लगभग छीन लेती

    Sold taxi to save a girl's life; later, the true recipient of the gold medal was found.

    टैक्सी बेचकर बचाई लड़की की जान, फिर मिला गोल्ड मेडल का असली हकदार

    बड़े मंगल पर करें ये उपाय सभी दुखों को हर लेंगे हनुमान जी

    In Uttar Pradesh's Scorching Heat, AC Water Becomes a Boon! Instead of Discarding It, Here's How to Use It

    उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी में AC का पानी बना वरदान! फेंकने की बजाय ऐसे करें इस्तेमाल

    Sour Burps and Food Regurgitating into the Mouth—Is It Just Acidity, or Could It Lead to Cancer?

    खट्टी डकारें और मुंह में वापस आता खाना- क्या ये सिर्फ एसिडिटी है या कैंसर तक ले जा सकती है?

    The Himalayas Chose Her: The Russian Girl Who Never Returned

    हिमालय ने चुना: रूसी लड़की जो कभी लौटी ही नहीं

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    September 11, 2026
    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    September 11, 2026
    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    September 11, 2026
    The divine devotion of Chhath showcased on the big screen for the first time; Tamannaah Bhatia wins hearts in the song 'Chhathi Maiya' from the film 'The Vvaan'.

    बड़े पर्दे पर पहली बार दिखी छठ की अलौकिक आस्था, ‘द व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

    September 11, 2026
    'The Shape of Belonging': A documentary exploring new perspectives beyond ramps and lifts.

    ‘द शेप ऑफ बिलॉन्गिंग’: रैंप और लिफ्ट से आगे बढ़कर नई सोच तलाशती डॉक्यूमेंट्री

    September 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading