Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    परिवर्तन सृष्टि का नियम है…

    By November 14, 2018Updated:November 14, 2018 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 843

    वास्तव में कहा जाये तो हम हर व्यक्ति को उसकी विचारधारा से पहचानते अथवा परखते हैं, लेकिन इस विचारधारा का निर्माण कैसे होता है? किसी की विचारधारा एकदम मौलिक नहीं हो सकती। हम कोई भी विचारधारा अथवा दृष्टिकोण अपनी शिक्षा-दीक्षा अथवा अपने परिवेश के प्रभाव से ही अपनाते हैं। जीवन की हर अवस्था में हमारे रोल मॉडल भी अवश्य होते हैं। जो लोग हमें प्रभावशाली लगते हैं, उनकी आदतों को अपनाने में हमें देर नहीं लगती। एक तरह से हम उनकी विचारधारा को ओढ़ लेते हैं।

    यह हमारी वास्तविक विचारधारा नहीं होती अतः इसे सही या गलत कहना भी बिलकुल संभव नहीं। वो दूसरी बात है कि हमें वह बिलकुल सही और संतुलित लगती है।

    किशोरावस्था या युवावस्था में जिन लोगों की विचारधारा का प्रभाव हम पर पड़ता है, कई बार वह जीवनपर्यंत रहता है। सही और संतुलित विचारधारा हो तो इसमें कोई बुराई भी दृष्टिगोचर नहीं होती, लेकिन सही और गलत का सही निर्णय कैसे हो यह भी कम महत्वपूर्ण नहीं। हमारे अनुभव बताते हैं कि हम जो अच्छी और महंगी वस्तुएं खरीदते हैं, कई बार उतनी उपयोगी नहीं होतीं जितनी सामान्य और कम दाम की वस्तुएं होती हैं। कई बार हम महंगी वस्तुएं खरीद तो लेते हैं, लेकिन वे शोपीस बनकर रह जाती हैं। यही तथ्य विचारधारा पर भी लागू होता है।

    Related image
    सभी फोटो: गूगल से साभार

    किशोरावस्था अथवा युवावस्था में मुझ पर जिन लोगों की विचारधारा का प्रभाव पड़ा उनमें से कई लोगों की विचारधारा किसी भी दृष्टि से सही या संतुलित नहीं थी। इससे छुटकारा पाने में बीस वर्ष लग गए। इसका यह अर्थ नहीं है कि आज हमारी जो परिवर्तित या संशोधित विशिष्ट विचारधारा है, वही सही है। सही या गलत की हमारी धारणा व्यक्तिगत अथवा सामूहिक कंडीशनिंग मात्र है और कुछ नहीं। परिवर्तन सृष्टि का नियम है। सही या गलत की धारणा भी परिवर्तनशील है। अतः व्यक्तिगत अथवा सामूहिक कंडीशनिंग में बदलाव के परिणामस्वरूप जो नई विचारधारा उभरकर आती है, वह किसी भी दृष्टि से गलत या अप्रासंगिक नहीं कही जा सकती।

    ज्यादातर राजनीतिक पार्टियों की एक विशेष विचारधारा होती है और उनके समर्थक आंखें मूंदकर उस पर चलने को बाध्य होते हैं। कभी भी असंख्य लोगों की विचारधारा एक और केवल एक नहीं हो सकती। जब असंख्य लोग आंखें मूंदकर एक ही विचारधारा पर चलते हैं तो इसका सीधा सा अर्थ है कि उनकी अपनी कोई विचारधारा है ही नहीं। जन कल्याण अथवा लोक कल्याण के नाम पर सहमत होना अच्छा है, लेकिन आज विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि जिस तरह के अनर्गल बयान देते हैं, इससे उनकी अंधभक्ति ही नहीं विचार शून्यता का भी पता चलता है। ऐसे लोग समाज और राष्ट्र का सही नेतृत्व नहीं कर सकते।

    Keep Reading

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    The Tricolour is a symbol of development, heritage, and India's pride and glory: CM Yogi.

    तिरंगा विकास, विरासत और भारत की आन-बान-शान का प्रतीकः सीएम योगी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    September 11, 2026
    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    September 11, 2026
    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    September 11, 2026
    The divine devotion of Chhath showcased on the big screen for the first time; Tamannaah Bhatia wins hearts in the song 'Chhathi Maiya' from the film 'The Vvaan'.

    बड़े पर्दे पर पहली बार दिखी छठ की अलौकिक आस्था, ‘द व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

    September 11, 2026
    'The Shape of Belonging': A documentary exploring new perspectives beyond ramps and lifts.

    ‘द शेप ऑफ बिलॉन्गिंग’: रैंप और लिफ्ट से आगे बढ़कर नई सोच तलाशती डॉक्यूमेंट्री

    September 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading