Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 14
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    बारिश के मौसम में रहना है फिट तो अपनाएं यह यूजफुल टिप्स

    By July 14, 2018 Featured No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 557

    आपने अक्सर देहा होगा कि अन्य मौसमों के मुकाबले में बारिश के मौसम में हमारी प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। बारिश के मौसम में अकसर जुकाम, बुखार सहित कई दूसरे तरह के इंफेक्शन हमें अपनी गिरफ्त में लेने लगते हैं। उमस और गर्मी, तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण इस मौसम में मेटाबॉलिज्म भी सही तरीके से काम नहीं करता है।

    इतना ही नहीं, पाचन क्रिया के कमजोर हो जाने के कारण गैस, अपच, भूख न लगने की समस्याएं भी खूब परेशान करती हैं। इसलिए इन दिनों अपनी डाइट को लेकर सावधानी बरतना जरूरी है। आइए जानते हैं, इन दिनों क्या खाया जाए और क्या नहीं? साथ ही किस तरह की सावधानी बरतें, ताकि हम इंफेक्शन से बचे रहें?

    डाइट 
    1. इस दौरान अपनी डाइट को लेकर काफी सावधानी बरतने की जरूरत होती है। मानसून में मेटाबॉलिज्म रेट धीमा होता है, इसलिए खाना हजम होने में अधिक समय लगता है। इसलिए इन दिनों ज्यादा मात्रा में खाने से बचना चाहिए। साथ ही हल्का और कम कैलोरी वाली डाइट लेनी चाहिए। डाइट ऐसी हो, जो विटामिन और मिनरल्स से भरपूर हो।
    2. बेहतर होगा कि इन दिनों संतुलित पौष्टिक नाश्ता और दोपहर-रात में हल्का खाना लें, ताकि पेट में भारीपन न महसूस होे। हल्के खाने के तौर पर उपमा, पोहा, डोसा, इडली और ढोकला खा सकते हैं। इस सीजन में मूंग की दाल खाना बेहतर होता है। यह पचने में आसान होता है। लहसुन, काली मिर्च, अदरक, हींग, जीरा पावडर, हल्दी और धनिया का सेवन भी इस मौसम में उपयुक्त रहता है। इनके सेवन से पाचन सुधरता है और प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है।
    3. इन दिनों गरिष्ठ और तरल खाद्य लेने की बजाय सूखे और हल्के आहार लें। इससे आप बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचे रहेंगे। नॉन-वेज खाने वालों को इन दिनों मसालेदार करी की बजाय मीट को उबालकर पकाना चाहिए और इसका सूप लेना चाहिए। नॉन-वेज आइटम्स को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं। हाफ ब्वॉयल्ड नॉन-वेज आइटम्स और एग खाने से इन दिनों बचें। क्योंकि ऐसा करना फूड प्वॉयजनिंग का कारण बन सकता है।
    लिक्विड डाइट
    1. इन दिनों जल जनित बीमारियों के होने की संभावना बहुत ज्यादा होती है, इससे बचने के लिए हमेशा उबला हुआ और फिल्टर किया हुआ पानी ही पिएं। उबाले हुए पानी को भी चौबीस घंटे के बाद न पिएं। इस मौसम में उमस होने के कारण पसीना ज्यादा निकलता है, इसलिए लिक्विड ज्यादा लें। इसके लिए छाछ, सूप आदि का सेवन बेहतर रहता है।
    2. रोजाना ग्रीन टी, हर्बल टी, अदरक या पुदीने वाली चाय पिएं। इससे आप कोल्ड से बचे रहेंगे और आपका खाना भी आसानी से पच जाएगा। आप चाहें तो सूखी अदरक पावडर की चाय भी पी सकते हैं। जब बारिश हो रही हो तो जूस पीने से बचें, खासकर बाजार में बिकने वाले जूस। अगर आप जूस पीना चाहते हैं तो घर का निकाला हुआ ताजा जूस पिएं।
    इन्हें भी करें शामिल
    1. इस मौसम में इंफेक्शन बहुत जल्द होता है, इसलिए इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा मौसमी सब्जियां, साबुत फल और एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन ई, सेलेनियम और विटामिन बी12 युक्त फल-सब्जियों का सेवन करें।
    2. इस मौसम में पत्तेदार सब्जियों की बजाय तोरी, लौकी, परवल, रतालू, जिमीकंद, अरबी, ग्वार की फली, टिंडा और करेले का सेवन फायदेमंद रहता है। ये सब्जियां हल्की और सुपाच्य होती हैं। जहां तक फल की बात है तो इन दिनों मौसमी फल जैसे अनार, आम, केला, सेब, लीची और चेरी का सेवन लाभ पहुंचाता है। इसलिए इन दिनों मौसमी फल ही खाएं।
    सफाई का रखें पूरा ख्याल
    1. इस मौसम में साफ-सफाई की बहुत ज्यादा जरूरत होती है। इसलिए फल और सब्जियों को अच्छी तरह धोकर ही खाएं। खासकर पत्तेदार सब्जियां और फूल गोभी की सफाई को लेकर विशेष सावधानी बरतें। इन सब्जियों में अकसर न सिर्फ कीड़े होते हैं, बल्कि इनमें धूल भी चिपकी होती है। इनकी सफाई में जरा सी भी कमी रहने पर इंफेक्शन हो सकता है।
    2. सब्जियों को धोने के बाद उन्हें अच्छी तरह पकाना भी जरूरी है। अधपका या कच्चा खाना नुकसान पहुंचा सकता है। इस मौसम में हमेशा ताजा पका खाना ही खाएं। लेकिन अगर पहले का बना खाना है या आप उसे बाजार से लेकर आए हैं, तो उसे गर्म करने के बाद ही खाएं।

    Keep Reading

    3 मिनट की झपकी एक ईमानदार इंसान की इज़्ज़त लगभग छीन लेती

    Sold taxi to save a girl's life; later, the true recipient of the gold medal was found.

    टैक्सी बेचकर बचाई लड़की की जान, फिर मिला गोल्ड मेडल का असली हकदार

    बड़े मंगल पर करें ये उपाय सभी दुखों को हर लेंगे हनुमान जी

    Energy imbalance in the body during summer: Don't ignore fatigue, it's your body's SOS signal!

    गर्मियों में शरीर की ऊर्जा का असंतुलन: थकान को नजरअंदाज न करें, ये शरीर का SOS सिग्नल है!

    In Uttar Pradesh's Scorching Heat, AC Water Becomes a Boon! Instead of Discarding It, Here's How to Use It

    उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी में AC का पानी बना वरदान! फेंकने की बजाय ऐसे करें इस्तेमाल

    Sour Burps and Food Regurgitating into the Mouth—Is It Just Acidity, or Could It Lead to Cancer?

    खट्टी डकारें और मुंह में वापस आता खाना- क्या ये सिर्फ एसिडिटी है या कैंसर तक ले जा सकती है?

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Raj Thackeray targets Gadkari; says the Petroleum Minister is silent while the Transport Minister is preaching.

    राज ठाकरे ने गडकरी पर साधा निशाना, बोले – पेट्रोलियम मंत्री चुप, ट्रांसपोर्ट मंत्री दे रहे प्रवचन

    July 13, 2026

    नफ़रती ‘कृपा’ पर जननायक की शुचिता भारी

    July 13, 2026
    Launch of a massive green initiative inspired by the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ (A Tree in Mother’s Name) campaign; Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya plants the first sapling in Jhansi.

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से प्रेरित हरित महायज्ञ का शुभारंभ, झांसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया पहला पौधा

    July 13, 2026

    मंदिरों में विश्वास का संकट – निगरानी की अनदेखी अब महंगी पड़ रही है

    July 13, 2026
    'Flying squirrel' spotted in Ramnagar after 12 years.

    रामनगर में 12 साल बाद दिखी ‘उड़ने वाली गिलहरी’

    July 13, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading