ग्रीन दिवाली मनाने के अन्य भी है तरीके: इलेक्ट्रॉनिक लाइटों की जगह करें मिट्टी के दियों का ज्यादा से ज्यादा इ्स्तेमाल करें, इस दिवाली जितना हो सके 3- से 4 दिन मिट्टी के दिए जलाएं। इससे मिट्टी के दिए बनाने वाले को तो सहारा मिलेगा ही साथ ही इस त्योहार की परंपरा का भी पालन होगा।

प्राकृतिक फूलों का करें इस्तेमाल:
इस दिवाली कागज के या फिर कपड़ें के फूलों से घर को सजाने से अच्छा है कि ओरिजनल फूलों से घर को सजाया जाए। आर्टिफिशियल फूल पर्यावरण के लिए हानिकारक होते हैं। वहीं ओरिजनल फूल न केवल घर को खुशबू से महकाते हैं बल्कि इनकी ताजगी से मन भी खुश हो जाता है। ओरिजनल फूलों से रंगोली भी बनाइ जा सकती है।
गिफ्ट में दें हर्बल प्रॉडक्ट:
इस दिवाली अगर किसी को गिफ्ट करना चाहते हैं तो हर्बल प्रॉडक्ट जैसे हाथों से बनी कैंडल, आर्गेनिक गिफ्ट बास्केट या फिर स्पेशल पौधए गिफ्ट कर सकते हैं।
पुरानी चीजों को करें रिसाइकिल:
इस दिवाली सभी लोग अपना पुराना सामान बाहर निकालते हैं। इसलिए इस पुराने सामान जैसे कपड़े, जूते को उन लोगों को दें दें जिनको इनकी बेहद जरूरी है।







