Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    शादी से पहले एक-दूसरे की आदतों से परिचित हों…!

    By December 9, 2017Updated:December 9, 2017 Featured No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 687

    पुरुष हो या महिला दोनों के ही लिए शादी एक्साइटमेंट के साथ कमिटमेंट और एडजस्टमेंट का दूसरा नाम है। कई सारे लोगों के साथ नया रिश्ता जुड़ता है, उनके अच्छे-बुरे स्वभाव को अपनाना पड़ता है और नई जिम्मेदारियां भी संभालनी पड़ती हैं।

    ऐसी सिचुएशन में पति-पत्नी के बीच आपसी समझ का होना बहुत ही जरूरी है और ये समझ तभी डेवलप होती है जब दोनों ही एक-दूसरे की आदतों से परिचित हों। इसके लिए किसी मुहूर्त का इंतजार न करें बल्कि आज से ही शुरूआत करें। मतलब रिश्ता पक्का होते वक्त पुरुषों को महिलाओं से ऐसा क्या सवाल पूछने चाहिए जो उन्हें बुरी भी न लगें और उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी भी दे सकें।

    एजुकेशन के बारे में:

    पहली मुलाकात के दौरान पुरुषों को महिलाओं से और महिलाओं को भी पुरुषों से उनकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में बात करने से हिचकिचाना नहीं चाहिए, बल्कि इस संबंध में खुलकर बात करनी चाहिए। कई बार परिवार वाले दिखावे के चक्कर में एजुकेशन को लेकर झूठ बोल देते हैं, जिसे आपसी बातचीत से क्लियर किया जा सकता है। सही जानकारी फ्यूचर में होने वाले कई प्रकार की समस्याओं से दूर रखेगी। साथ ही, किसी भी चीज की प्लानिंग भी सही तरीके से हो पाएगी। क्वालिफिकेशन के आधार पर दोनों मिलकर आगे जॉब या बिजनेस के आइडिया पर काम कर सकते हैं।

    पसंद के बारे में:

    एक-दूसरे की आदतों, उनकी पसंद-नापसंद के बारे में जानना बहुत ही जरूरी होता है। साथ ही ये बातचीत शुरू करने का सबसे अच्छा तरीका भी है। कई बार आदतें समान होने पर फ्यूचर में होने वाले कई सारी मुसीबतें आसानी से हल हो जाती हैं। साथ ही, लाइफ को एक्सप्लोर करने में भी मजा आता है। पढ़ाई से लेकर कुकिंग, ट्रैवलिंग और उनकी लाइफस्टाइल के बारे में जानने की कोशिश करें। वर्किंग वुमन के लिए ये सवाल इसलिए ज्यादा मायने रखता है, क्योंकि उन्हें शादी के साथ ही अपने काम को भी मैनेज करना होगा। इसलिए ऐसा कुछ होना चाहिए जिससे लाइफ की बोरियत दूर की जा सके।

    फ्रेंड्स के बारे में:

    इस बारे में सवाल पूछना दोनों के लिए ही जरूरी होता है, क्योंकि आगे चलकर ये मुद्दे भी लड़ाई की वजह बन सकते हैं। शहर की लाइफस्टाइल कुछ ऐसी होती है, जिसमें कलीग से लेकर फ्रेंड्स तक की इन्वॉल्वमेंट होती है और कई बार ये दखलंदाजी ही पुरुष हो या महिला, दोनों को पसंद नहीं आती। तो मुलाकात के दौरान इस बात को जानने की कोशिश करें कि परिवार वालों के अलावा और कौन से फ्रेंड्स इम्पॉर्टेंट हैं और फ्यूचर में इनसे कैसे रिश्ते रखने हैं।

    प्लानिंग के बारे में:

    फ्यूचर प्लानिंग को लेकर भी सवाल पूछना सही रहता है और अच्छा माना जाता है। ज्यादातर मामलों में शादी के बाद महिलाओं को मजबूरी के कारण अपनी जॉब छोड़नी पड़ती है, जो उनके लिए काफी मुश्किल होता है। अच्छी एजुकेशन के बाद जॉब छोड़ना उन्हें ज्यादा परेशान कर देता है। इसलिए महिला से इसके बारे में जानना बहुत ही जरूरी होता है।
    कई बार शादी के प्रेशर के में वो इसके लिए हामी तो भर देती हैं, लेकिन बाद में इसे लेकर पारिवारिक झगड़े और मन-मुटाव शुरू होने लगते हैं। महिलाओं को भी पुरुषों से उनकी फ्यूचर प्लानिंग के बारे में सवाल पूछने चाहिए। इससे उनके इंटेलेक्चुअल होने के साथ ही उनकी समझ-बूझ और मैच्योरिटी को जानने का पूरा मौका मिलता है।

    फाइनेंशियल कंडीशन के बारे में:

    ज्यादातर मामलों में मुलाकात से पहले ही परिवार की स्थिति समझ आ जाती है, तो इस मामले में सवाल पूछने से बचें। हो सके तो इस मामले में घर के बड़े-बूढ़ों को ही बात करने दें।

    कई मामलों में सैलरी को लेकर डिस्कशन सही नहीं माना जाता, लेकिन आपस में इस बात को क्लियर करने में कोई बुराई भी नहीं, क्योंकि इससे फ्यूचर में पैसों-रुपए को लेकर किसी मन-मुटाव की संभावना कम ही रहेगी। साथ ही गाड़ी, घर, बच्चों की जिम्मेदारियों में भी बराबर की शेयरिंग की बात हो सकती है।

    Keep Reading

    3 मिनट की झपकी एक ईमानदार इंसान की इज़्ज़त लगभग छीन लेती

    Sold taxi to save a girl's life; later, the true recipient of the gold medal was found.

    टैक्सी बेचकर बचाई लड़की की जान, फिर मिला गोल्ड मेडल का असली हकदार

    बड़े मंगल पर करें ये उपाय सभी दुखों को हर लेंगे हनुमान जी

    Energy imbalance in the body during summer: Don't ignore fatigue, it's your body's SOS signal!

    गर्मियों में शरीर की ऊर्जा का असंतुलन: थकान को नजरअंदाज न करें, ये शरीर का SOS सिग्नल है!

    In Uttar Pradesh's Scorching Heat, AC Water Becomes a Boon! Instead of Discarding It, Here's How to Use It

    उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी में AC का पानी बना वरदान! फेंकने की बजाय ऐसे करें इस्तेमाल

    Sour Burps and Food Regurgitating into the Mouth—Is It Just Acidity, or Could It Lead to Cancer?

    खट्टी डकारें और मुंह में वापस आता खाना- क्या ये सिर्फ एसिडिटी है या कैंसर तक ले जा सकती है?

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Women's hospital to open soon in Tikvapur; auditorium to be built.

    टिकवांपुर जल्द खुलेगा महिला अस्पताल, बनेगा प्रेक्षागृह

    October 3, 2026

    Razorpay के व्यापारी अब बिना कार्ड विवरण दर्ज किए और OTP का इंतज़ार किए ऑनलाइन व स्टोर में Apple Pay स्वीकार कर सकते हैं

    October 1, 2026
    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    October 1, 2026
    Aman Sehrawat Receives Major Brand Recognition After Winning Olympic Bronze

    ओलंपिक कांस्य के बाद अमन सहरावत को मिला बड़ा ब्रांड सम्मान

    October 1, 2026
    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    October 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading