Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 17
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    मदद के तरीके को लेकर बाँदा सदर बन सकता है रोल मॉडल!

    By May 5, 2020Updated:May 5, 2020 Current Issues No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 549
    • कोरोना का कहर एक युग परिवर्तन की ओर! Part-5
    • विधायक प्रकाश द्विवेदी के कार्यों से संतुष्ट हो हर जरूरतमंदों के मुँह से निकल रही है दुआ

     

    • राहुल कुमार गुप्त

    कोरोना का कहर एक युग परिवर्तन ओर! शीर्षक से हमारे कॉपी एडीटर राहुल कुमार गुप्त ने बहुत से प्रबुद्ध व चिंतनशील लोगों से ऑनलाईन सुझाव व विचार साझा किये हैं। यह इस शीर्षक का पाँचवा क्रम है जिसमें उत्तर प्रदेश के बाँदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के विचारों व कार्यों को दर्शाया गया है। जो वास्तव में इस विपदा काल में पूरे देश के लिये अनुकरणीय है।

    उन्होंने बताया कि कोरोना ने बहुत कुछ सोचने और समझने के लिये मानव को विवश किया है। कोविड-19 के आने के बाद हम सबको ही लगने लगा है कि अब हम सबको अपनी दिनचर्या से संबंधित, बाजार से, राजनीति से, व्यापार से तथा अन्य जितनी भी आवश्यकताएं हैं शायद सब से संबंधित ही परिवर्तन करने पड़ सकते हैं। हम एक परिवर्तन की ओर बढ़ रहे हैं। परिवर्तन प्रकृति का नियम है और यह सब पर लागू होता है। भारत में भी स्थितियाँ चिंताजनक होती जा रही हैं। लॉकडाउन में भी 40 हजार पार हो जाना अचंभित करता है। सरकार की इतनी सक्रियता के बाद इसके फैलने की दर जरूर कम है लेकिन जितनी है वो भी चिंताजनक है। यहाँ कि आबादी इतनी ज्यादा है कि अगर कम्युनिटी स्टेज पर यह वायरस पहुँचा तो भारत में हाहाकार मच सकता है।

    इसलिए जनता से अपील है कि भारत को इस महायुद्ध में जिताने के लिये आप को केवल सरकारी गाईडलाईन का पालन करते हुए घर में ही रहना है, जिससे आप सब सुरक्षित रह सकें। एक बात थोड़ा सा संतोषजनक यह है कि यहाँ के कोरोना पीड़ित लोगों के ठीक होने की संख्या बहुत ज्यादा है जबकि मरने वालों की संख्या अपेक्षाकृत बहुत कम है। कुछ क्वारंटीन सेंटरों में बहुत सी अव्यवस्थाएं भी सुनने को मिल रही हैं और कई जगह सुविधाएं भी। जहाँ अव्यवस्थाएं हैं वहाँ के कर्मचारियों पर सख्ती की जानी चाहिए। जैसे-जैसे जाँचें बढ़ रही हैं वैसे-वैसे मरीजों की संख्या भी बढ़ती नज़र आ रही है।

    जनता सरकार के साथ हर तरह से खड़ी है और सरकार भी जनता के दुःख में उनके साथ। यह ऐसा युद्ध है जिसमें घर में रहकर हम सैनिक का कार्य कर सकते हैं। जरूरत के समान के लिये हेल्पलाईन नंबर सरकार ने जारी कर रखे हैं तथा हर क्षेत्र में तमाम जनप्रतिनिधियों व मददगारों ने भी। इसलिये भय और किसी चीज के लिये परेशान होने के तनाव से भी बचना होगा। हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी ने शुरूआती दौर पर देश की जनता से बहुत ही विनम्र निवेदन किया था कि लॉकडाउन का व सरकारी गाईडलाईन का पालन ही देश को कोरोना के कहर से बचा सकता है। इस लॉकडाउन से करोड़ो लोगों की आजीविका पर गाज गिरी है। बहुत से लोगों को बहुत सी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। इन सबके बावजूद जनता कोरोना से जंग लड़ने के लिये सरकार के साथ है और यह इसलिये संभव है कि देश एक सही हाथों पर है। मोदी जी ही एक ऐसे नेता हैं जिन्हें जनता सबसे ज्यादा स्नेह करती है व उन पर विश्वास करती है। उनसे ही प्रेरित होकर हम लोग भी निष्ठा के साथ मानव सेवा में लगे हुए हैं।

    मदद का तरीका कुछ तकनीकी व संगठित आधार पर होना चाहिए। अब सभी जिलों पर मदद करने वाले लोग अपने-अपने क्षेत्रों में संगठित होकर शासन-प्रशासन के माध्यम से किसी एक के नेतृत्व में मदद अभियान शुरू करने की पहल करें। दलवाद छोड़कर इस वक्त सभी विधानसभा क्षेत्रों में विधायक व अन्य सभी जनप्रतिनिधियों को एकसाथ मिलकर आने की जरूरत है। जिससे किसी एक को ही बार-बार लाभ न मिले और वास्तविक रूप से मदद चाहने वाले लोग रह न जायें।

    इस प्रक्रिया को अपनाने पर हम लंबे समय तक इस युद्ध में उत्साह के साथ डटे रह सकते हैं और वास्तविक रूप से लोगों की मदद कर सकते हैं। इस प्रक्रिया की शुरुआत उत्तर प्रदेश के बाँदा विधानसभा क्षेत्र में हो चुकी है। यहाँ मदद का तरीका बहुत ही संगठित है जिससे जरूरतमंदों के अंदर न वर्तमान में भय है न भविष्य के लिये। बहुत से लोग बाहर से आये हैं अपना सबकुछ छोड़कर, तथा कई लोग पहले से ही क्षेत्र में मौजूद थे जो रोज कमाकर खाने वाले थे। इन सबको चिह्नित करना जरूरी है। साथ में उन लोगों को भी जो निम्न मध्यवर्गीय परिवार से आते हैं। एक विधानसभा क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों को दलवाद छोड़कर एकमंच पर आना होगा। जिससे यह महायुद्ध में बिना बहुत कुछ खोये भारत विजयी हो सके। इस जंग के बाद भी समस्याएं विकराल नहीं होंगी। कुछ फंडिंग तब के लिये भी रख सकें कि इनको इस जंग के बाद भी स्वरोजगार के लिये कुछ मदद कर सकें।

     

    सरकार अपने तरीके से जो मदद कर रही है वो तो है ही हम सब मददगार भी मानवता के लिये भारत के लिये तो एकजुट हैं ही। यही मदद भारत की रीढ़ को मजबूती प्रदान करेगी। किसको कितनी मदद मिली, किसने कितनी मदद की इस सबका भी डाटा होना चाहिए। क्योंकि अगर यह अदृश्य महायुद्ध लंबा खिंचा तब उस वक्त के लिये भी हम लोगों को ऊर्जा व उत्साह बचा कर रखना होगा। इसलिये मदद बहुत ही संगठित तरीके से होनी चाहिए। यह भारत के लिये गर्व की बात है कि सब अपने नागिरक होने का फर्ज भी निभा रहे हैं। हाँ! कुछ भ्रमित लोगों को छोड़कर। ऐसे लोगों को समझाया जा सकता है और समझाने के लिये सभी समाज के प्रबुद्ध लोगों को आगे आना पड़ेगा। विपक्ष लोगों में भय जरूर उत्पन्न कर रहा है। यह भय उत्पन्न करने की बजाय अभी उत्साह भरने का समय है। सरकार बहुत अधिक हानि नहीं होने देगी।

    कोरोना का प्रभाव कम होने के बाद भी हमें बहुत ही सचेतता अपनानी पड़ेगी। हो सकता है इसकी दवा या वैक्सीन बाजार में जल्द आ जाये या हो सकता है कुछ देर में आये। लेकिन उसके बाद भी कुछ वर्षों तक के लिये तो सुरक्षा व बचाव अपनाने पड़ेंगे। सरकार जरूर ऐसे कई उपाय समय-समय पर निकालेगी, जिससे जनता इस जंग के बाद भी भय में न रहे। व्यापारों का आकार ऑनलाईन के माध्यम से तेजी पकड़ सकता है। इस माध्यम का प्रयोग मध्य मध्यवर्गीय से उच्च वर्गीय लोगों के बीच में तेजी पकड़ेगा।

    देश की करीब 40 फीसदी आबादी तब भी परंपरागत तरीकों से ही जीवन यापन करेगी। क्योंकि उनके पास साधन नहीं है, न ही ज्ञान और न ही ई बटुआ और न ही जेब में उचित रूपये। लेकिन ये बड़ी आबादी भी सोशल डिस्टेंसिंग व सरकारी गाईडलाईन का पालन करते हुए भी इस महासंक्रमण इस महायुद्ध से अपने भारत को जरूर बचाने में कामयाब होंगे। युग परिवर्तन की संभावना से नकारा नहीं जा सकता, हम सबको खुद के लिये व देश के लिये बदलना होगा। मास्क, सैनेटाईजर, सोशल डिस्टेंसिंग आदि तो कुछ वर्षों तक अपनाने में ही भलाई है। हाँ! सरकार जरूर कोशिश करेगी कि कई चीजों में परिवर्तन हो जिससे आने वाले कल को सुरक्षित रखा जा सके और ऐसे लॉकडाउन का दुष्प्रभाव फिर भारतीय समाज को न झेलना पड़े।

    जारी…….

    पढ़ें इससे सम्बंधित:

    https://shagunnewsindia.com/coronas-havoc-towards-an-era-change-part-4-india/

    Keep Reading

    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    Remarkable feat by Civil Hospital doctors: 26 cm long, 450-gram gallbladder removed from abdomen.

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल: पेट से निकाला 26 सेमी लंबा और 450 ग्राम वजनी पित्ताशय

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    September 16, 2026
    Remarkable feat by Civil Hospital doctors: 26 cm long, 450-gram gallbladder removed from abdomen.

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल: पेट से निकाला 26 सेमी लंबा और 450 ग्राम वजनी पित्ताशय

    September 16, 2026
    Union with Emptiness

    शून्यता से मिलन

    September 16, 2026
    Grand launch of two new works by Dr. Vidyasagar Upadhyay on Hindi Diwas

    हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो नई कृतियों का भव्य लोकार्पण

    September 16, 2026
    'Naa Pushde' released featuring Neha Kakkar's magical voice; a big treat for YogKansha's fans.

    नेहा कक्कड़ की जादुई आवाज़ में रिलीज़ हुआ ‘Naa Pushde’, YogKansha के फैंस को मिला बड़ा तोहफा

    September 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading